Indore News – राज्य कर्मचारियों का भी महंगाई भत्ता बढ़ाया जाए : परमार 

sadbhawnapaati
2 Min Read

केन्द्रीय कर्मचारियों को 31 प्रतिशत राज्य कर्मचारियों को 20 फीसदी डीए

इंदौर – केंद्र के कर्मचारियों को 31 प्रतिशत, राज्य कर्मचारियों को 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं राज्य के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 17  प्रतिशत महंगाई राहत मिल रही है।

एक ही प्रदेश में केन्द्रीय कर्मचारी, राज्य कर्मचारी एवं राज्य के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई का सामना करने के लिए अलग अलग दर से महंगाई भत्ता, महंगाई राहत दी जा रही है, जबकि महंगाई सबके लिए एक समान है।

मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिलाध्यक्ष श्री दिनेश परमार ने कहा कि शासन को नियमानुसार केन्द्र के समान ही राज्य कर्मचारियों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाना चाहिए।

श्री परमार ने बताया कि राज्य शासन ने जुलाई 2019 से 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता आदेश होने के बाद भी नहीं दिया।

इसी तरह जुलाई 2019 से सितम्बर 2021 तक 26 महीने में कर्मचारियों को करोड़ों रुपये से ज्यादा का नुकसान होने के बाद अक्टूबर 2021 से 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया।

जबकि केन्द्र सरकार ने जुलाई 2021 से 28 प्रतिशत तथा 3 प्रतिशत अलग, कुल 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता अपने कर्मचारियों को दे दिया है। वहीं राज्य कर्मचारियों को अभी भी 20 प्रतिशत महंगाई ही मिल रही है

श्री परमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया है कि जब महंगाई एक समान है तो कर्मचारियों को महंगाई भत्ता भी एक समान दिया जाना चाहिए।

Share This Article