Indore News –  कांटाफोड़ शिव मंदिर पर चार दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 26 से 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर पर इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु बिंदल, संयोजक बी.के. गोयल एवं सचिव अजय खंडेलवाल ने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव में 26 फरवरी को सुबह 10 बजे भगवान भोलेनाथ को हल्दी, 27 को मेहंदी, 28 को उबटन-लेपन तथा 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर दोपहर 1 बजे भगवान को केशर जल से स्नान कराया जाएगा।

मंदिर पर प्रतिदिन रजत मंडित शिवलिंग एवं गर्भगृह का मनोहारी पुष्प श्रृंगार किया जा रहा है। आज भी पांच किस्म के सवा क्विंटल फूलों से मनोहारी श्रृंगार किया गया।

शिवरात्रि महोत्सव के लिए विशेष झांकी का निर्माण भी किया जाएगा, जिसके लिए बंगाल के 20 कलाकार इन्दौर पहुंचकर अपने काम में जुट गए हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।