Health News – शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में जायगोमेटिक इंप्लांट सर्जरी पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। जायगोमेटिक इंप्लांट के बारे में जानकारी देने के लिये शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इन्दौर द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फिक्स्ड दांत लगाये जाने के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यशाला में बताया गया कि ऐसे मरीज जिनकी ऊपरी जबड़े की हड्डी गल जाती है या किसी कारणवश निकाल दी जाती है, उन मरीजों में जायगोमेटिक इंप्लांट द्वारा फिक्सड दांत लगाये जा सकतें हैं।
इससे मरीज सही ढंग से खाना चबा सकते हैं। कार्यक्रम में हैदराबाद के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. आकाश चक्रवर्ती ने छात्रों को जायगोमेटिक सर्जरी की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में जायगोमेटिक इंप्लांट की सर्जरी द्वारा दो मरीजों को फिक्सड़ दांत लगाये गये।
कार्यक्रम का आयोजन प्रोस्थोडोंटिक्स एवं ओरल सर्जरी विभाग के तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम को नॉरिस इंडिया कंपनी एवं डेनमेड का सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यशाला में स्वागत भाषण डीन डॉ. देशराज जैन द्वारा दिया गया। डॉ. अलका गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। डॉ. संध्या जैन ने बताया की इस महाविद्यालय में इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यशाला का सतत आयोजन होता रहता है। डॉ. अमित रावत ने समस्त उपस्थित दंत चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ डॉ. आकाश चक्रवर्ती का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यशाला में महाविद्यालय में पी.जी. अध्ययनरत छात्र छात्राओं, महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं बाहरी दंत चिकित्सक सम्मिलित हुए। इस दो दिवसीय कार्यशाला में जायगोमेटिक इंप्लांट सर्जरी की जानकारी मिलने से मरीजों को उचित उपचार एवं लाभ प्राप्त हो सकेगा।
कोविड के दौरान ब्लैक फंगस का संक्रमण होने से हड्डी में नेक्रोसिस होने के कारण ऊपरी जबड़े की हड्डी निकालना आवश्यक हो जाता है, अथवा कैंसर एवं ट्रामा होने के कारण भी हड्डी निकाल दी जाती है।
कई मरीजों में पायरिया के कारण दांत ढीले हो जाते हैं एवं हड्डी गल जाती है, ऐसे मरीजों में ग्राफ्ट द्वारा हड्डी बनाई जाती है। जायगोमेटिक इंप्लांट सर्जरी द्वारा इन मरीजों में बिना ग्राफ्ट के दांत लगाए जा सकते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।