MP Top News Hindi – मध्यप्रदेश की खास ख़बरें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

\

MP News – 1

 

म.प्र. के खिलाड़ियों ने जीते 5 स्वर्ण और 2 रजत  और 1 कांस्य पदक

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप-2022
भोपाल। भोपाल की छोटी झील पर 10 से 13 मार्च, 2022 तक खेली जा रही 32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर केनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप के पहले दिन म.प्र. के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अर्जित किए। मध्य प्रदेश की 47 सदस्यीय टीम में अकादमी के 28 खिलाड़ी शामिल है।
चैम्पियनशिप के अंतर्गत महिलाओं की 1000 मीटर सी-4 स्पर्धा में म.प्र. की खिलाड़ी अंजली बशिष्ट, दीपा राजपूत, नीतू वर्मा और सरजू देवी की चौकड़ी ने स्वर्ण तथा 1000 मीटर की के-2 जूनियर वूमेन स्पर्धा में आस्था दांगी और निहारिका जायसवाल की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। इसी तरह 1000 मीटर जूनियर वूमेन की सी-1 स्पर्धा में शिवानी वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। 1000 मीटर जूनियर मेन सी-2 स्पर्धा में नीरज वर्मा और देवेन्द्र सेन की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। चैम्पियनशिप के अंतर्गत 1000 मीटर की के-4 जूनियर वूमेन स्पर्धा में म.प्र. की खिलाड़ी आस्था दांगी, बिनीता चानू, निहारिका जायसवाल और स्नेहा की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। जूनियर वूमेन 1000 मीटर की सी-2 स्पर्धा में मासूमा यादव और सनातोम्बी चानू ने रजत पदक अर्जित किया। महिलाओं की 1000 मीटर के-4 स्पर्धा में सुषमा वर्मा, आस्था दांगी, स्वाति गुप्ता और दीपाली की चौकड़ी ने रजत पदक जीता। जूनियर मेन की 1000 मीटर सी-4 स्पर्धा में नीरज वर्मा, राज, रिषभ राठी और सुंदरम सूर्यवंशी की चौकड़ी ने कांस्य पदक अर्जित किया।
म.प्र. की टीम में आज के पदक विजेता खिलाड़ियों में अकादमी की खिलाड़ी दीपा राजपूत, आस्था दांगी, निहारिका जायसवाल, शिवानी वर्मा, मासूमा यादव, सनातोम्बी चानू, नीरज वर्मा, देवेन्द्र सेन, सुषमा वर्मा, आस्था दांगी, स्वाति गुप्ता, दीपाली और सुंदरम सूर्यवंशी शामिल है।

MP News – 2

फसल बीमा योजना की ऋटियों के लिए बैंक जवाबदार होंगे

भोपाल। जिन कृषकों का फसल बीमा पोर्टल पर डेटा अपलोड करने में बैंकों द्वारा की गई त्रुटियां जैसे प्रीमियम राशि कम भेजने, आधार की गलत एन्ट्री, आईएफएससी कोड की गलत एन्ट्री, खसरा नं. गलत एन्ट्री, प्रीमियम न भेजने आदि की गई है तथा जिसके कारण कृषकों को फसल बीमा दावा राशि प्राप्त नहीं हो पा रही है, ऐसी स्थिति के लिए संबंधित बैंक जिम्मेदार होंगे। इसी प्रकार के कई कृषकों ने फसल बीमा दावा राशि प्राप्त ना होने संबंधी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई हैं। ऐसे कृषक जिनकी बैंक द्वारा फसल बीमा पोर्टल पर एन्ट्री नहीं की गई है या एन्ट्री गलत की गई है जिसकी वजह से बीमा दावा राशि कृषकों के उल्लेखित बैंक खातों में नहीं आई है ऐसे सभी कृषकों को कृषि विभाग द्वारा अपनी-अपनी संबंधित बैंक शाखा से संपर्क करने हेतु कहा गया है।
 

MP News – 3

 

बच्चों को ऑनलाइन गेम से बचाने एडवाइजरी जारी

भोपाल। राज्य साइबर सेल ने प्रदेश में ऑनलाइन गेम खेलने की लत से युवा और बच्चों को बचाने के लिए एडवाइजरी  पुन:जारी की है। जारी एडवाइजरी में अभिभावकों से कहा गया है कि बच्चों को ऑनलाइन गेम नहीं खेलने के लिये जागरूक करें। उनसे ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभाव के संबंध में प्यार से बाते करें।
ऑनलाइन क्लासेस के लिए बिना सिम कार्ड का मोबाइल दें, बच्चों को वाईफाई से इंटरनेट इस्तेमाल करने दें। बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखें। परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल में प्ले स्टोर पर पैरेंटल कंट्रोल ऑन करें। पासवर्ड बच्चों को नहीं बताएं, बच्चों को हर तरह के ट्रांजेक्शन की छूट नहीं दें। खाते से पैसे कटने का मैसेज आते ही बच्चों से पैसे कटने का कारण अवश्य पूछें।
 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।