Contents
MP News – 1
21 मार्च से समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, सरसों का होगा उपार्जन, 31 मई तक होगी खरीदी

प्रदेश में किसानों से चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 21 मार्च से प्रारंभ की जाएगी। इसके लिये कृषि विभाग द्वारा वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। अपर मुख्य सचिव कृषि अजीत केसरी ने बताया कि रबी मौसम वर्ष 2021-22 में प्राइस सपोर्ट स्कीम में प्रदेश के किसानों द्वारा उत्पादित उपज की उचित दर प्राप्त करने के लिये समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीदी का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।
MP News – 2
स्वच्छता सर्वे 2022 में “जीतेंगे हम जीतेगा मध्यप्रदेश” : मुख्यमंत्री श्री चौहान

*मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से की अपने शहर और गांव को स्वच्छ रखने की अपील
*प्रदेश को फिर से बनाना है नम्बर वन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वच्छता सर्वे 2022 शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सभी नागरिकों से अपने शहर और गाँव को स्वच्छ रखने में भरपूर सहयोग देने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी नागरिकों की मेहनत और परिश्रम तथा सफाई मित्रों की कर्मठता से प्रदेश ने स्वच्छता में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। स्वच्छता में प्रदेश का स्थान बहुत ऊपर है। हमें फिर से स्वच्छता में मध्यप्रदेश को नम्बर वन बनाना है। सभी नागरिक अपने शहर और गाँव को स्वच्छ रखने में निरंतर सहयोग दें, “जीतेंगे हम जीतेगा मध्यप्रदेश”।
MP News – 3
मानव अधिकार उल्लंघन संबंधी शिकायत अब ऑनलाइन

मानव अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु आयोग में नागरिक अपनी शिकायत ऑनलाइन फ्री पोर्टल www.hrcnet.nic.in पर पत्राचार द्वारा टोल फ्री नम्बर 144334 पर भी कर सकते हैं। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के मदद सेंटर में उपस्थित होकर लिखित शिकायत या मोबाइल नम्बर 9810298900 एवं नागरिक सेवा केंद्र (सीएससी) में 30 रुपए का शुल्क जमा करके अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।


