Contents
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे है। मंगलवार को प्रदेश में 21 हजार जांच में 26 नए पॉजिटिव मिले है। अभी प्रदेश में 129 एक्टिव केस है।प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 46 मरीज भर्ती है। इनमें से 5 मरीज ऑक्सीजन पर है। भोपाल में भर्ती 11 से से 2 मरीज को ऑक्सीजन लग रही है। वहीं, इंदौर में 1 मरीज भर्ती है।13 जिलों में मिले नए केस
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे है। मंगलवार को प्रदेश में 21 हजार जांच में 26 नए पॉजिटिव मिले है। अभी प्रदेश में 129 एक्टिव केस है।
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 46 मरीज भर्ती है। इनमें से 5 मरीज ऑक्सीजन पर है। भोपाल में भर्ती 11 से से 2 मरीज को ऑक्सीजन लग रही है। वहीं, इंदौर में 1 मरीज भर्ती है।
प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 940 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 30 हजार 77 मरीज ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण 10 हजार 734 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 40 मरीज ठीक हुए।
13 जिलों में मिले नए केस
प्रदेश में मंगलवार को 13 जिलों में नए पॉजिटिव मिले है। इसमें भोपाल 4, गुना 1, होशंगाबाद 1, इंदौर 5, जबलपुर 2, झाबुआ 1, कटनी 3, मंडला 2, नरसिंहपुर 1, रायसेन 2, सिवनी 2, श्योपुर 1, उमरिया में 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।