मप्र कांग्रेस का महंगाई मुक्त अभियान : अपने-अपने घर के सामने नेता करेंगे प्रदर्शन, कमलनाथ अपने घर के सामने से शुरुआत करेंगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

मध्य प्रदेश में कांग्रेस अब महंगाई मुक्त अभियान शुरू करने जा रही है जिसकी शुरुआत के लिए गुरुवार से नेताओं को अपने-अपने घर के सामने प्रदर्शन करने का कार्यक्रम दिया गया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपने श्यामला हिल्स स्थित आवास के सामने प्रदर्शन कर अभियान की शुरुआत करेंगे।

पेट्रोल-डीजल की रोज बढ़ रही कीमतों और घरेलू गैस की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी से बढ़ रही महंगाई को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अब महंगाई मुक्त अभियान चलाने जा रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष राजीव सिंह का कहना है कि इस अभियान की शुरुआत गुरुवार से कमलनाथ करेंगे जिसमें वे अपने निवास के सामने प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही सभी नेताओं को अपने-अपने घर के सामने इसी तरह महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने का कार्यक्रम दिया गया है।

वासनिक भी आएंगे 3-4 अप्रैल को


महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के इस अभियान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक भी मध्य प्रदेश में आएंगे। वे तीन और चार अप्रैल को प्रदेश के उज्जैन, शाजापुर व देवास में पहुंचेंगे, जहां वे महंगाई के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों में शामिल होंगे।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।