तीन दिवसीय परशुराम प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 मई से

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बापट चौराहा स्थित मंदिर प्रांगण में 6 मई को होगा बटुकों का नि:शुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार
 इन्दौर। परशुराम जयंती पर बापट चौराहा सुखलिया स्थित मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 मई से आयोजित किया जायेगा।
यह निर्णय सर्व ब्राह्मण युवा संगठन द्वारा विधायक रमेश मेंदोला की अध्यक्षता में आयोजित ब्राह्मण समाज के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के अध्यक्ष सचिवों व समाज के वरिष्ठजनों की बैठक में लिया गया।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन 6 मई को बटुकों का नि:शुल्क सामूहिक उपनयन ज़नेऊ संस्कार व भव्य शोभायात्रा आयोजित की जाएगी।
दूसरे दिन 7 मई को पूजन व भजन संध्या का आयोजन होगा तथा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन 8 मई को पूर्णाहुति भजन संध्या व विशाल भंडारा आयोजित किया गया है। इस मंदिर में प्रतिमा स्थापना के पश्चात् एक विशेष पूजा वर्धापन संस्कार का विशेष आयोजन होगा।

इस संस्कार के माहात्म्य अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म दिवस पर वर्धापन संस्कार अर्थात सप्त चिरंजीवियों का पूजन करने का विशेष महत्व बताया गया है।

सर्व  ब्राह्मण युवा संगठन,इन्दौर के अध्यक्ष पं. संदीप जोशी तथा मैथिल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ के.के. झा ने कहा कि इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में समस्त हिंदू समाज को आमंत्रित किया है। साथ ही शहर के सभी ब्राह्मण संगठनों ने इस आयोजन को भव्य रूप देने का निर्णय लिया है।
इस बैठक में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ व विधायक रमेश मैंदोला, केदार शर्मा, के.के. झा, दिनेश शर्मा, अनमोल तिवारी, नवनीत शुक्ला, अशोक भट्ट महाराज, गोविंद शर्मा, अनूप शुक्ला, श्रद्धा दुबे, सुरेश शर्मा पालदा, राजेश हरदोनिया, सचिन अत्रे, योगेश मेहता, जय  वैष्णव, महिमन कश्यप, राजेंद्र दुबे, कुलदीप शर्मा व अन्य वरिष्ठजन मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जोशी ने किया व आभार अनमोल तिवारी ने व्यक्त किया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।