इंदौर. इंदौर की समाजसेवी संस्था महाकाल मानव सेवा संस्थान के समाजसेवी जय्यू जोशी, सुनील ठाकुर और प्रियांशू पांडे को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय परशुराम सेना इंदौर द्वारा परशुराम जयंती के पूर्व संध्या पर दशहरा मैदान स्थित कम्युनिटी हॉल में उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2022 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम आयोजक हरीश वोरा ने बताया ने कार्यक्रम में कोरोना काल की विकट परिस्थितियों में अपनी जान की बाजी लगाकर लोगो की निःस्वार्थ मदद करने वाले योद्धाओं को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
जिसमें महाकाल मानव सेवा संस्थान के अनेको सेवा प्रकल्पों के द्वारा निःस्वार्थ सेवा के प्रतिफल जय्यू जोशी, सुनील ठाकुर और प्रियांशू पांडे को सम्मानित किया गया।और भविष्य में भी इसी प्रकार निःस्वार्थ सेवा हेतु शुभकामनाएं दी।

