अपराधियों को नेस्तनाबूद करना मेरा संकल्प, शिकारी, अवैध शराब बेचने वाले सबको क्रश कर देना – शिवराज सिंह 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले शिकारियों के एनकाउंटर के बाद रविवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

बैठक में सीएम ने कह कि मेरा संकल्प है अपराधियों को नेस्तनाबूद करना। शिकारी, अवैध शराब बेचने वाले, जुआ सट्टा खेलने वाले सबको क्रश कर देना है।

 

सीएम शिवराज ने ग्वालियर जोन के IG अनिल कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाया

गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले शिकारियों के एनकाउंटर के बाद रविवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

 

बैठक में सीएम ने कह कि मेरा संकल्प है अपराधियों को नेस्तनाबूद करना। शिकारी, अवैध शराब बेचने वाले, जुआ सट्टा खेलने वाले सबको क्रश कर देना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में कहा कि कानून व्यवस्था मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस का काम सभी नागरिकों के लिए शांति से जीने की व्यवस्था करें।

 

मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि अपराधियों को नेस्तनाबूद किया जाए। शिकार करने वाले, जुआ सट्टा चलाने वाले, अवैध शराब का कारोबार करने वाले सभी को क्रश कर देना है। जिसमें दम हो वो फील्ड में रहे। जो कुछ करके दिखा सके ऐसे अफसर चाहिए।

मुख्यमंत्री ने गुना की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मैं बहुत बेचैन हूं। मेरा संकल्प है किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस को अलर्ट रहने और क्विक एक्शन लेने को कहा।

ग्वालियर जोन के आईजी के घटना स्थल पर नहीं पहुंचने पर हटाने का जिक्र कर कहा कि अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर दोबारा समीक्षा की जाएगी।

बता दें शनिवार रात को पुलिस और शिकारियों के बीच मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

जिसके बाद देर रात तक घटना में शामिल 4 शिकारियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा था कि अपराधी किसी कीमत पर नहीं बचेंगे। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो इतिहास में उदाहरण बनेगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।