भोपाल धर्मांतरण मामले स्कूल संचालक मेनिस मैथ्यू समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, गृहमंत्री बोले- प्रदेश में खुफिया तंत्र रखेगा नजर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

राजधानी भोपाल में धर्मांतरण से जुड़े मामले में निजी स्कूल संचालक मेनिस मैथ्यू समेत 6 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में खुफिया तंत्र को धर्मांतरण पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश में लालच देकर धर्मांतरण करने का पाप करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बैरागढ़ पुलिस थाने को महेंद्र उर्फ मिक्की दास से क्राईस्ट मेमोरियल स्कूल बैरागढ़ में हिंदू समाज के लोगों की भावनाएं भड़काकर ईसाई धर्म अपनाने की गतिविधि संचालित होने की शिकायत मिली थी।

पुलिस ने शिकायत के बाद क्राईस्ट मेमोरियल स्कूल पर दबिश दी। वहां पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होना पाया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार स्कूल में हिंदू देवी-देवताओं के धार्मिंक ग्रंथ और हनुमान चालीसा के खिलाफ आपत्तिजनक बातें बताई जा रही थी।

ईसाई धर्म के धार्मिंक ग्रंथों को श्रेष्ठ बताया जा रहा था। लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए बहकाया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि इससे हिंदू समाज के लोगों को काफी ठेस पहुंची है।

स्कूल संचालक मेनिस मैथ्यू और पाल पोलूस हिंदू धर्म से ईसाई धर्म परिवर्तन के लिए व्याख्यान कर लोगों को लालच दे रहे हैं।

स्कूल संचालक समेत अन्य के खिलाफ केस

पुलिस ने इस मामले में स्कूल संचालक समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी भोपाल कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर से बात कर जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

सारंग ने दी चेतावनी- प्रलोभन देकर धर्मांतरण स्वीकार नहीं

इस मामले में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश में लालच देकर धर्मान्तरण कराने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। धर्मान्तरण पाप है।

यह पाप करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। जैसे ही मामला संज्ञान में आया तुरंत कार्रवाई की गई। जो लालच देकर गुमराह करते हैं और धर्मांतरण को उकसाते हैं, उनका स्थान जेल है।

जो धर्मांतरण में लगे हैं, वह समझ लें कि मप्र में बीजेपी की सरकार है और ऐसी किसी गतिविधि को अनुमति नहीं दी जाएगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।