दूषित मानसिकता :सतना में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर मारी लाठियां, वीडियो किया वायरल, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सतना में कुछ उपद्रवी देश के प्रथम प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर डंडे बरसाते और पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है।

जानकारी के अनुसार सतना शहर में संयुक्त कलेक्ट्रेट से कुछ ही फासले पर धवारी चौराहे पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगी है। वीडियो में कुछ युवक शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पत्थर बरसाते और लाठियां मारते दिखाई पड़ रहे हैं।
ऐसी हरकत करते हुए कुछ युवक प्रतिमा के स्टैंड पर भी चढ़ कर डंडे मारते दिख रहे हैं। इन्हीं युवकों में से किसी ने अपनी इस हरकत का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया है। वीडियो मंगलवार की शाम का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने सख्त नाराजगी जताई है। कांग्रेस ने इसे पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करार दिया। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार ने पुलिस से इस पूरे मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उधर पुलिस ने भी वीडियो पर संज्ञान लिया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है और उसमें नजर आ रहे लोगों को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस हरकत में आई और कांग्रेसी प्रदर्शन करने धवारी जा पहुंचे। हालांकि उनकी संख्या ज्यादा नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्होंने घटना का विरोध जताया और आरोपियों को पकड़ने की मांग उठाई है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।