कांग्रेस में एक व्यक्ति-एक पद पर अमल शुरू, जीतू पटवारी ने की पोस्ट छोड़ने की पेशकश

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

भोपाल. उदयपुर मंथन से निकले एक व्यक्ति एक पद फॉर्मूले पर कांग्रेस में अमल शुरू हो गया है. इसकी पहल सबसे पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की है.
उन्होंने कांग्रेस में मीडिया विभाग का अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की है. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने मन की बात भी कही.

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी एक पद छोड़ेंगे. वो मीडिया विभाग का अध्यक्ष पद छोड़ना चाहते हैं. अपनी मंशा उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ से जाहिर कर दी है.

इस संबंध सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में जीतू पटवारी ने कमलनाथ को संबोधित करते हुए लिखा- आदरणीय कमलनाथजी उदयपुर चिंतन शिविर में एक व्यक्ति एक पद का निर्णय हुआ है.
प्रदेश कांग्रेस में मैं कार्यकारी अध्यक्ष हूं. साथ ही मीडिया विभाग का अध्यक्ष भी. मेरा विनम्र निवेदन है कि मीडिया विभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी अन्य साथी को दी जाए. आपने पूर्ण विश्वास के साथ मार्गदर्शन दिया. इसी कारण मैं जवाबदेही से कार्य पूर्ण कर पाया.

चर्चा ये भी है…
जीतू पटवारी के इस कदम के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.कहा जा रहा है कि उन्होंने भले ही कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद का हवाला देकर पद छोड़ने की पेशकश की हो. लेकिन कांग्रेस के अंदरखाने ये सवाल खड़े हो रहे थे कि मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के नाते वो ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं.

कई बड़े विषयों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया मीडिया विभाग के अध्यक्ष की ओर से उचित समय पर नहीं आती.
जीतू पटवारी ने कांग्रेस में मीडिया विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया प्रभारी के कक्ष में बड़े बदलाव कराए थे

पटवारी को एक और जिम्मेदारी
एक तरफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस में मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी छोड़ने की पेशकश की है तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें नई जिम्मेदारी भी मिली है.

एक दिन पहले ही उन्हें राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के लिए बनाए गए राजनीतिक समूह में दिग्विजय सिंह के साथ शामिल किया गया है. इस ग्रुप में कांग्रेस के देश के अलग अलग हिस्सों के कई दिग्गज नेता शामिल किए गए हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।