इंदौर। 3 साल के इंतजार के बाद आखिरकार निगम चुनाव का बिगुल बज गया है, सुप्रीम कोर्ट व नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश पर इंदौर जिला प्रशासन ने बुधवार को यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम शहर के कुल 85 वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की। 13 वार्ड अनुसूचित जाति और 3 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए वर्ष 2020 में आरक्षित थे। बुधवार को लाटरी के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18 वार्ड आरक्षित किए गए।
कलेक्टर मनीष सिंह की उपस्थिति में यूनिवर्सिटी सभागृह में बैठे जनप्रतिनिधियों व पूर्व पार्षदों ने वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान लाटरी के माध्यम से पर्चियां निकालकर भावी उम्मीदवारों का मैदान तय किया। आगामी निगम चुनाव में महिला प्रतिभागियों के 50 फीसद पद आरक्षित किए गए है। ऐसे में 85 वार्ड में से 42 वार्ड पर निगम चुनाव में महिलाएं लड़ेगी।
वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान सभागृह में ज्यादातार सामान्य व पिछड़ा वर्ग के पूर्व पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। आरक्षण प्रक्रिया को देखने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, पूर्व सभापति अजय सिंह नरुका, कंचन गिदवानी सहित अन्य पूर्व पार्षद भी मौजूद थे। जैसे-जैसे वार्ड आरक्षित होते जा रहे है थे सभागृह में बैठे कुछ नेता इसी विचार में जुटे रहे कि उनका वार्ड आरक्षित श्रेणी में न जाए। वही वार्ड आरक्षित होने पर कुछ की बांछे भी खिल गई कि उन्हें आसानी से वार्ड मिल जाएगा। जब महिला सीट का आरक्षण शुरु हुआ तो सभागृह में बैठे कई नेताओं की सांसे ऊपर होती रही। सामान्य व ओबीसी वर्ग के प्रतिभागियों को इसके आधार पर यह तय करना था कि वे मैदान में उतरेंगे या उनकी पत्नियों को चुनावी मैदान पकड़ना होगा।

वार्ड आरक्षण लाटरी की पर्चियां उठाने के लिए कई लोग एक साथ मंच पर पहुंचे तो कलेक्टर ने सबको आने से रोका और एक-एक करके नाम व पहचान कर लोगों को पर्चियां उठाने के लिए मंच पर बुलाया। इसमें कुछ जनप्रतिनिधि तो कुछ आम लोगों ने भी पर्चियां उठाई।
लाटरी शुरु होने से पहले एडवोकेट जयेश गुरनानी के कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए आरक्षण प्रक्रिया पर आपत्ति ली। इस पर अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने उन्हें अपनी आपत्ति मंच पर आकर देने को कहा।
सभागृह में कई आप पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद है। दो कार्यकर्ताओं को लाटरी की पर्ची उठाने का मौका मिला। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरा होने के पश्चात सभागृह के बाहर आप पार्टी के कार्याकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा ले, आप पार्टी की टोपी पहने नारेबाजी भी की।
कुल वार्ड 85 महिला आरक्षित कुल वार्ड 42
अनुसूचित जाति आरक्षित वार्ड 13, महिला आरक्षित कुल वार्ड 07 (18,30,45,46,59,61,76),
इंदौर जिले की चारों जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के आरक्षण की प्रक्रिया आज संपन्न हुई। इसमें इंदौर जनपद को अनारक्षित मुक्त रखा गया है। वहीं महू जनपद अनुसूचित जाति मुक्त, सांवेर जनपद अनुसूचित जन जाति (महिला) और देपालपुर जनपद- अनारक्षित (महिला)।
ये 18 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित
ओबीसी वार्ड पहले की स्थिति
वार्ड 19 सामान्य पुरुष वार्ड
वार्ड 29 सामान्य पुरुष वार्ड
वार्ड 65 सामान्य पुरुष वार्ड
वार्ड 6 पिछड़ा महिला वार्ड
वार्ड 43 पिछड़ा महिला वार्ड
वार्ड 13 सामान्य पुरुष वार्ड
वार्ड 17 पिछड़ा पुरुष वार्ड
वार्ड 74 सामान्य महिला वार्ड
वार्ड 72 सामान्य पुरुष वार्ड
वार्ड 78 पिछड़ा पुरुष वार्ड
वार्ड 12 पिछड़ा महिला वार्ड
वार्ड 67 पिछड़ा महिला वार्ड
वार्ड 23 सामान्य महिला वार्ड
वार्ड 32 पिछडा पुरुष वार्ड
वार्ड 40 सामान्य पुरुष वार्ड
वार्ड 9 पिछड़ा पुरुष वार्ड
वार्ड 16 पिछड़ा महिला वार्ड
वार्ड 11 पिछड़ा पुरुष वार्ड
51 अनारक्षित वर्ग में से ये 24 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
अनारक्षित पहले की स्थिति
वार्ड 71 सामान्य महिला
वार्ड 7 पिछड़ा महिला
वार्ड 60 सामान्य महिला
वार्ड 48 सामान्य महिला
वार्ड 15 सामान्य महिला
वार्ड 38 सामान्य महिला
वार्ड 62 सामान्य महिला
वार्ड 52 सामान्य महिला
वार्ड 55 सामान्य महिला
वार्ड 37 सामान्य पुरुष
वार्ड 8 पिछड़ा महिला
वार्ड 84 सामान्य महिला
वार्ड 25 सामान्य महिला
वार्ड 69 सामान्य महिला
वार्ड 3 पिछड़ा महिला
वार्ड 4 सामान्य महिला
वार्ड 39 सामान्य महिला
वार्ड 73 सामान्य महिला
वार्ड 44 सामान्य महिला
वार्ड 28 सामान्य महिला
वार्ड 42 सामान्य महिला
वार्ड 34 पिछड़ा महिला
वार्ड 2 पिछड़ा पुरुष
वार्ड 20 पिछड़ा महिला
अनुसूचित जाति वर्ग के वार्ड की अब स्थिति
वार्ड 18 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 24 अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 26 अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 30 30 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 35 अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 36 अनुसूचित मुक्त
वार्ड 45 अनुसूचित महिला
वार्ड 46 अनुसूचित महिला
वार्ड 47 अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 54 अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 59 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 61 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 76 अनुसूचित जाति महिला
इन चारों जनपद पंचायतों का ऐसा रहेगा आरक्षण
इंदौर जनपद : अनारक्षित मुक्त
महू जनपद : अनुसूचित जाति मुक्त
सांवेर जनपद : अनुसूचित जन जाति (महिला)
देपालपुर जनपद : अनारक्षित (महिला)
25 मई को 85 वार्डों का आरक्षण (अजा व अजाजजा को पूर्ववत रखते हुए) किया गया है।
वार्ड वार्ड का नाम 2022 आरक्षण की स्थिति
वार्ड 1 सिरपुर अनारक्षित मुक्त
वार्ड 2 चंदन नगर अनारक्षित महिला
वार्ड 3 कालानी नगर अनारक्षित महिला
वार्ड 4 सुखदेव नगर अनारक्षित महिला
वार्ड 5 राज नगर अनारक्षित मुक्त
वार्ड 6 मल्हारगंज अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 7 जनता कॉलोनी अनारक्षित महिला
वार्ड 8 जूना रिसाला अनारक्षित महिला
वार्ड 9 वृन्दावन अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त
वार्ड 10 बाणगंगा अनारक्षित मुक्त
वार्ड 11 भागीरथरथपुरा अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त
वार्ड 12 गोविंद कॉलोनी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 13 संगम नगर अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त
वार्ड 14 अशोक नगर अनारक्षित मुक्त
वार्ड 15 बिजासन अनारक्षित महिला
वार्ड 16 नंदबाग अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 17 कुशवाह नगर अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त
वार्ड 18 संत कबीर अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 19 िवश्वकर्मा नगर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 20 गौरी नगर अनारक्षित महिला
वार्ड 21 श्याम नगर अनारक्षित मुक्त
वार्ड 22 पं.दीनदयाल उपाध्याय अनारक्षित मुक्त
वार्ड 23 स्व. राजेश जोशी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 24 संत बालाजीनाथ अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 25 नंदा नगर अनारक्षित महिला
वार्ड 26 जीण माता अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 27 पशुपतिनाथ अनारक्षित मुक्त
वार्ड 28 मां तुलजा भवानी अनारक्षित महिला
वार्ड 29 डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 30 संत रविदास अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 31 महाराजा छत्रसाल अनारक्षित मुक्त
वार्ड 32 अटल विहारी वाजपेयी अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त
वार्ड 33 सुखलिया अनारक्षित मुक्त
वार्ड 34 शहीद भगतसिंह अनारक्षित महिला
वार्ड 35 लसूडिया मोरी अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 36 निपानिया अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 37 सांई कृपा अनारक्षित महिला
वार्ड 38 हाजी कॉलोनी अनारक्षित महिला
वार्ड 39 नाहरशाह वाली अनारक्षित महिला
वार्ड 40 खजराना गणेश अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त
वार्ड 41 कैलाशपुरी अनारक्षित मुक्त
वार्ड 42 स्वामी विवेकानंद अनारक्षित महिला
वार्ड 43 श्रीनगर अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड 44 एचआईजी अनारक्षित महिला
वार्ड 45 डॉ.भीमराव अंबेडर अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 46 सोमनाथ अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 47 सरदार वल्लभभाई अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 48 गीता भवन अनारक्षित महिला
वार्ड 49 तिलक नगर अनारक्षित मुक्त
वार्ड 50 ब्रजेश्वरी अनारक्षित मुक्त
वार्ड 51 भगवती नगर अनारक्षित मुक्त
वार्ड 52 मूसाखेड़ी अनारक्षित महिला
वार्ड 53 डॉ. मौलाना अनारक्षित मुक्त
वार्ड 54 रेसीडेंसी अनारक्षित मुक्त
वार्ड 55 साउथ तुकोगंज अनारक्षित महिला
वार्ड 56 स्नेहलतागंज अनारक्षित मुक्त
वार्ड 57 देवी अहिल्या अनारक्षित मुक्त
वार्ड 58 इमली बाजार अनारक्षित मुक्त
वार्ड 59 हरसिद्धी अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 60 रानीपुरा अनारक्षित महिला
वार्ड 61 तात्या सरवटे अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 62 रावजी बाजार अनारक्षित महिला
वार्ड 63 नवलखा अनारक्षित मुक्त
वार्ड 64 चितावद अनारक्षित मुक्त
वार्ड 65 संत कंवरराम अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त
वार्ड 66 हेमू कालोनी अनारक्षित मुक्त
वार्ड 67 महाराजा होल्कर अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड 68 बंबई बाजार अनारक्षित मुक्त
वार्ड 69 जवाहर मार्ग अनारक्षित महिला
वार्ड 70 लोकनायक नगर अनारक्षित मुक्त
वार्ड 71 द्रविड नगर अनारक्षित महिला
वार्ड 72 लोकमान्य नगर अन्य पिछडा वर्ग मुक्त
वार्ड 73 लक्ष्मणसिंह चौहान अनारक्षित महिला
वार्ड 74 विष्णुपुरी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 75 पालदा अनुसूचित जनजाति मुक्त
वार्ड 76 मुंडला नायता अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 78 चोइथराम अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त
वार्ड 79 सुख निवास अनुसूचित जन जाति महिला
वार्ड 80 डॉ. राजेंद्र प्रसाद अनारक्षित मुक्त
वार्ड 81 अन्नपूर्णा अनारक्षित मुक्त
वार्ड 82 सुदामा नगर अनारक्षित मुक्त
वार्ड 83 गुमाश्ता नगर अनारक्षित मुक्त
वार्ड 84 द्वारकापुरी अनारक्षित महिला
वार्ड 85 प्रजापत नगर अनारक्षित मुक्त
इंदौर वार्ड आरक्षण 2020 की यह थी स्थिति
01 – पुरुष 02 – पिछड़ा पुरुष 03 – पिछड़ा महिला 04 – सामान्य महिला 05 – सामान्य महिला 06 – पिछड़ा महिला 07 – पिछड़ा महिला 08 – पिछड़ा महिला 09 – पिछड़ा पुरुष 10 – सामान्य पुरुष 11 – पिछड़ा पुरुष 12 – पिछड़ा महिला 13 – सामान्य पुरूष 14 – पिछड़ा पुरुष 15 – सामान्य महिला 16 – पिछड़ा महिला 17 – पिछड़ा पुरुष 18 – अनुसूचित 19 – सामान्य पुरुष 20 – पिछड़ा महिला 21 – सामान्य पुरुष 22 – समान्य पुरुष 23 – सामान्य महिला 24 – अनुसूचित जाति पुरुष 25 – सामान्य महिला 26 – अनुसूचित जाति पुरूष 27 – सामान्य पुरूष 28 – सामान्य महिला 29 – सामान्य पुरुष 30 – अनुसूचित महिला 31 – सामान्य पुरीष 32 – पिछड़ा पुरूष 33 – सामान्य महिला 34 – पिछड़ा महिला 35 – अनुसूचित जाति पुरूष 36 – अनुसूचित जाति पुरूष 37 – सामान्य पुरूष 38 – सामान्य महिला 39 – सामान्य महिला 40 – सामान्य पुरूष 41 – पिछड़ा महिला 42 – सामान्य महिला 43 – पिछड़ा महिला 44 – सामान्य महिला 45 – अनुसूचित जाति महिला 46 – अनुसूचित जाति महिला 47 – अनुसूचित जाति पुरूष 48 – सामान्य महिला 49 – सामान्य पुरूष 50 – सामान्य पुरूष 51 – सामान्य पुरुष 52 – सामान्य महिला 53 – पिछड़ा पुरूष 54 – अनुसूचित जाति पुरूष 55 – सामान्य महिला 56 – सामान्य पुरुष 57 – सामान्य पुरुष 58 – पिछड़ा पुरुष 59 – अनुसूचित जाति महिला 60 – सामान्य महिला 61 – अनुसूचित जाति महिला 62 – सामान्य महिला 63 – पिछड़ा पुरुष 64 – सामान्य पुरूष 65 – सामान्य पुरूष 66 – सामान्य पुरूष 67 – पिछड़ा महिला 68 – सामान्य पुरुष 69 – सामान्य महिला 70 – सामान्य महिला 71 – सामान्य महिला 72 – सामान्य पुरूष 73 – सामान्य महिला 74 – सामान्य महिला 75 – अनुसूचित जनजाति (सामान्य) 76 – अनुसूचित जाति महिला 77 – अनुसूचित जनजाति (महिला) 78 – पिछड़ा पुरूष 79 – अनुसूचित जनजाति (महिला) 80 – सामान्य पुरूष 81 – सामान्य पुरूष 82 – सामान्य पुरुष 83 – सामान्य पुरुष 84 – सामान्य महिला 85 – सामान्य पुरूष