शेरेटन ग्रैंड पैलेस में हुआ एसोसिएट एप्रिसिएशन वीक 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

एक सप्ताह तक चली अलग अलग गतिविधियां, गुरुवार को फैशन शो और डांस के साथ हुआ समापन
इन्दौर। इंदौर के शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल द्वारा अपने एसोसिएट एवं कर्मचारियों के प्रोत्साहन के लिए आयोजित जून के दूसरे सप्ताह में एसोसिएट एप्रिसिएशन वीक का आयोजन किया गया। सप्ताह भर तक चले इस आयोजन में शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। इसका शुभारंभ 8 जून को किया गया था।
पूरे सप्ताह क्रिकेट, खो- खो जैसे खेल आयोजित करने के साथ-साथ छोटे बड़े गेम्स भी आयोजित किए गए थे। सभी कर्मचारियों को चार हाउस में डिवाइड किया गया था और प्रत्येक हाउस में 30-40 सदस्य शामिल थे।
गुरुवार रात को हुए गाला नाइट में फैशन शो और डांस शो का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शाम 6 बजे से शुरू हुई पार्टी में होटल के सभी कर्मचारी सम्मिलित हुए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।