चिल्लाकर कहती हैं- अगर तेरे को काम करना है… मेरा इतिहास जान जाओ पहले…। तुम्हारी गतिविधियों से मुझे यही लग रहा है कि तुम भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में आए हो… और यह विजयलक्ष्मी बर्दाश्त नहीं करेगी।
VIDEO एक दिन पुराना है। मामला खरगोन जिले के करही में नगर परिषद कार्यालय के बाहर का है। बताया जा रहा है कि CMO ने निरीक्षण के दौरान किसी व्यक्ति को हड़काया था। इसी बात पर विधायक की CMO से हॉट टॉक हो गई।
विधायक, CMO से कहती हैं- आप गरीबों के यहां ही टहलने जा रहे हो? इस पर CMO कहते हैं- हां, डेली जा रहा हूं। विधायक फिर कहती हैं- अच्छा गरीबों के यहां…। CMO कहते हैं- नहीं गरीबों के यहां नहीं, हर वार्ड में घूम रहा हूं मैं…। इसके बाद विधायक बिफर जाती हैं।
कहती हैं- जो लोगों से सुन रही हूं…गरीब आदमी चिल्ला रहा है… इतने में CMO बीच में बोलने की कोशिश करते हैं, तो विधायक गुस्से में कहती हैं- सुन लो, तुम बोल लिए, अब मुझे सुनो… तुम गरीबों के यहां टहलने जा रहे हो…।
मैं प्रतिनिधित्व करती हूं यहां गरीबों का.. आपको टहलना था तो अमीरों के यहां चलो मेरे साथ। ऐसा करने नहीं दूंगी। आप यहां आए हो तो विजयलक्ष्मी का इतिहास जान जाओ पहले। इतिहास जानकर आओ।
यहां एक सेकेंड बर्दाश्त नहीं करूंगी। अगर तेरे को काम करना है तो चल जेल भेज हमको… हम वहीं बैठेंगे। विजयलक्ष्मी गरीब के लिए लड़ती है। समझ में आया। शुद्ध भाषा में सुन लो…।
इस पर CMO कहते हैं- आपके बारे में मुझे मालूम है। विधायक फिर कहती हैं- मालूम है तो तुम ये हरकत करने आए हो भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में…। अभी भी सुधर जाओ। कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया तो हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विवादों से है पुराना नाता – महेश्वर विधायक विजयालक्ष्मी साधौ ने कुछ समय पूर्व ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामग्री वितरण के संबंध में जनपद CEO रोहित पचौरी से बहसबाजी की थी। महेश्वर में SDM ओमनारायण सिंह से भी अतिक्रमण मामले में रौब झाड़ने का आरोप लगा था।