महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल में केस, शिवराज बोले- बर्दाश्त नहीं देवताओं का अपमान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

MP News in Hindi – फिल्म काली के विवादित पोस्टर को लेकर बयान देकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा बुरी तरह घिर गई हैं। पहले पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है तो दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अब मध्य प्रदेश की राजधानी में भी मोइत्रा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हो गई है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महुआ ने हिंदू-देवी देवताओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा, ”महुआ मोइत्रा के बयान से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

गौरतलब है कि फिल्म काली के विवादित पोस्टर को लेकर एक टीवी शो के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में महुआ ने कहा था कि देवी काली मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं।

कुछ देर बाद ममता बनर्जी की पार्टी ने महुआ के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह उनका निजी बयान है और पार्टी से इसका कोई लेना देना नहीं है। महुआ के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली और यूपी में केस दर्ज किया गया था बंगाल बीजेपी पार्टी से नहीं निकालने पर आंदोलन की चेतावनी दे रही है।

इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मुहआ के बयान पर आपत्ति जाहिर की और इसे हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बताया। इसके बाद महुआ के खिलाफ भोपाल में केस दर्ज किया गया है।

क्राइम ब्रान्च के डीसीपी शैलेंद्र चौहान ने कहा कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 A के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि वह इस तरह के फिल्म को बैन करने करने के लिए कहेंगे और फिल्म निर्माता के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।