MP News – रीवा में निकाय चुनाव के परिणाम में हार के बाद सदमे से कांग्रेस प्रत्याशी की मौत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

रीवा। मध्य प्रदेश में हुए निकाय चुनाव के परिणाम में हार का गम नहीं झेल पाने की वजह से एक प्रत्याशी की जान चली गई। कांग्रेस के टिकट पर वार्ड नंबर 9 से प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता ने चुनाव लड़ा था। हरिनारायण को निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 मतों से पराजित कर दिया। बताया गया है कि चुनाव हारने के बाद वो सदमे में चले गए और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। हरिनारायण गुप्ता कांग्रेस पार्टी के हनुमना मंडलम अध्यक्ष थे।

भाजपा प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर काबिज हुई है। यहां तक नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद में कांग्रेस ने भाजपा को टक्कर देते हुए कई जगह अच्छा प्रदर्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीवा की वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण अपनी जीत से आश्वस्त थे। निकाय चुनाव में जीत के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। निर्दलीय प्रत्याशी से 14 वोट से हारने के बाद परेशान हो उठे। उनकी मौत के बाद से घर में कोहराम मच गया है। साथ ही समर्थकों का भी दुखी हो गए है।

ये कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे और पिछले 15 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। चुनाव परिणाम के दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठने लगा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें रीवा के लिए रेफर कर दिया। मऊगंज एसडीओपी नवीन दुबे के मुताबिक, कांग्रेस नेता की मौत हार्टअटैक आने से मौत हुई है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि  पार्टी के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की। उनकी बदौलत ही हनुमना में पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है। 40 साल के हरिनारायण गुप्ता अध्यक्ष पद के भी प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। हनुमना से कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।