MP Top Hindi News – मध्यप्रदेश की बड़ी ख़बरें

sadbhawnapaati
9 Min Read

MP News in Hindi-1

आठवी की छात्रा से पड़ोसी मनचले ने की अशलील छेडछाड

भोपाल। नये शहर के शाहपुरा थाना इलाके मे स्कूली छात्रा को घर मे अकेला पाकर पडोसी मनचले द्वारा अशलील छेडछाड किये जाने की घटना प्रकाश मे आई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके मे रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी मां घरों में साफ-सफाई का काम करती है, ओर पिता ऑटो चलाते हैं। बीते दिन किशोरी के माता-पिता अपने-अपने काम पर चले गए। आरोप है कि दोपहर के समय में जब छात्रा घर पर अकेली थी, उसी दौरान पास मे ही रहने वाला आरोपी रवि सरकड़े उसके घर आया छात्रा से जर्बदस्ती बातचीत करने लगा। इसके बाद रवि ने अशलील बातें करनी शुरू कर दी। छात्रा को उसका व्यवहार गलत लगा जिसपर उसने उसका विरोध करते हुए जाने को कहा। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया ओर अशलील छेड़खानी करनी शुरू कर दिया। उससे बचने के लिये छात्रा ने शोर मचाया, जिससे घबराकर मनचला वहॉ से भाग गया। बाद मे परिवार वालो के आने पर छात्रा ने उन्हे आरोपी की करतूत की जानकारी दी, मॉ उसे लेकर थाने पहुचीं जहॉ पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

MP News in Hindi-2

जंगल में पेड़ पर झूलता मिला रोजगार सहायक युवक का शव

 भोपाल। राजधानी के नजदीक सूखी सेवनिया थाना इलाके के जंगल में रोजगार सहायक ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इकसे कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, जिसकी पडताल की जा रही है। थाना पुलिस ने बताया कि बीती सुबह जंगल के चौकीदार ने वन विभाग को सूचना देते हुए बताया कि किसी व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फदे पर झूल रहा है। बाद मे वन विभाग से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की शुरुआती पडताल मे मृतक के पास मिले आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान यशपाल यादव (40) ग्राम कोलुआ, विदिशा के रूप में हुई। मृतक के रिश्तेदार दीपक यादव से संपर्क करने पर पता चला कि यशपाल रोजगार सहायक था। मर्ग कायम कर पुलिस कारणो की जांच कर रही है।

MP News in Hindi-3

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

15 अगस्त को घर-घर तिरंगा अभियान में जुटेंगे कार्यकर्ता : विष्णुदत्त शर्मा
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
मन की बात कार्यक्रम के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया है। इस वर्ष का 15 अगस्त देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन होगा, क्योंकि इस दिन आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने आज उन क्रांतिकारियों को याद किया जिनके संघर्ष के कारण देश को आजादी मिली। आजादी के अमृत महोत्सव को हम 15 अगस्त के दिन उत्साह और उमंग के साथ मनाएंगे। इस वर्ष अनेकों रेलवे स्टेशनों के नाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखे गये हैं। क्रांतिकारियों के नाम पर अनेक अभियान चलाये गये हैं उनका भी उल्लेख किया गया।
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा अभियान चलाएगी। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एवं सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश के प्रत्येक घर में तिरंगा लेकर राष्ट्रीयता के भाव को जागरण करेंगे। प्रदेश ही नहीं पूरे देश में यह अभियान चलेगा, देश के गृहमंत्री अमित शाह इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान के लिए सभी को विशेष तौर पर निर्देशित किया है।

MP News in Hindi-4

शिक्षक प्रकोष्ठ आज प्रदेश भर में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी, शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 1 अगस्त से प्रदेश भर में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले में शिक्षकों द्वारा न्यूनतम 75 वृक्ष रौपे जाएंगे और आगामी दो वर्षों तक उनकी देखभाल की जाएगी।
शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. नितेश शर्मा ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में 1 अगस्त से प्रारंभ होगा एवं स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में प्रकोष्ठ अभियान के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनायेगा।
डॉ शर्मा ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत शिक्षक प्रकोष्ठ ने प्रदेश के हर जिले में शिक्षकों के माध्यम से न्यूनतम 75 वृक्ष को रोपने और आगामी दो वर्षों तक उनकी देखभाल की कार्ययोजना बनाई है। सभी जिलों में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक पौधरोपण के कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे। प्रकोष्ठ के सभी जिला पदाधिकारी जिला मुख्यालय के अलावा अपने-अपने मंडल मुख्यालय पर भी पौधे लगाने का काम करेंगे।

MP News in Hindi-5

संतान देखभाल अवकाश संबंधी नवीन निर्देश जारी

मध्यप्रदेश सिविल सेवा अवकाश नियम 1977 में संशोधन करते हुये संतान पालन अवकाश जोड़ा गया है। अवकाश नियम 38 के तहत महिला शासकीय सेवकों को संतान देखभाल अवकाश की स्वीकृति सामान्य रूप से परिवीक्षा कालावधि के दौरान स्वीकृत नहीं किया जायेगा तथापि, विशेष परिस्थितियों में, यदि परिवीक्षा कालावधि के दौरान अवकाश स्वीकृत किया जाता है तो परिवीक्षा की अवधि स्वीकृत अवकाश की उस कालावधि के बराबर अवधि तक के लिए बढ़ा दी जाएगी, जिसके लिए अवकाश स्वीकृत किया गया है।

MP News in Hindi-6

सरपंच के मकान में आधी रात को घुसे डकैत, चाकू की नोंक पर कैश ओर जेवरात लेकर हुए फरार

 भोपाल के नजदीक बिलखिरिया थाना इलाके मे बीते दिनो ही चुने गये सरपंच के घर मे शनिवार की आधी रात को घुसे डकैतो ने उसके बेटे को धारदार हथियार अडाया ओर फिर कुछ सुंघाकर उसे बेहोश कर लाखो का माल समेटकर रफुचक्कर हो गये। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिलिखिरया में रहने वाले मिश्रीलाल गुर्जर हाल ही में हुए चुनाव में सरपंच बने हैं। शनिवार-रविवार की रात उनका 25 साल का बेटा रवि घर पर अकेला था। रवि ने पुलिस को बताया कि आधी रात को करीब दो से तीन बजे के बीच 4-5 बदमाश उसके घर में घुस आए। आवाजे होने पर उसकी नींद खुल गई। उसने उठकर देखा तो उसे बदमाश हाथो मे धारदार हथियार लिये खडे नजर आये। इससे पहले वो कुछ समझ पाता एक बदमाश ने उसे चाकू अड़ाया ओर उसे कोई नशीला पर्दाथ सुंघा दिया, जिससे वो बेहोश हो गया। इसके बाद घर मे रखी नगदी ओर जेवरात सहित ढाई लाख का माल समेटकर फरार हो गये, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई हैं। बाद मे रविवार सुबह बेहोश रवि को होश आया, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। रवि को इलाज के लिये अस्पताल पहुचाया गया है। अफसरो का कहना है कि घटनास्थल की फोरेंसिक टीम से जॉच कराइ गई है, ओर हाथ लगे सुरागो के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Share This Article