जावरा नीप्र ग्राम अयाना – श्री सत्यवीर तेजाजी नाग महाराज स्थल अयाना में तेजा दशमी के शुभ अवसर पर तेजाजी महाराज ने निशान एवं ध्वजा के साथ नगर भ्रमण किया, जिसमें समस्त नगरवासियों ने सम्मिलित होकर दशमी उत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही भक्तो की भीड़ का तांता लगा हुआ था। श्री तेजाजी महाराज का महत्व आसपास के क्षेत्र में बहुत सिद्ध माना जाता है।
सुबह यज्ञ किया गया एवं मंदिर में सजावट के साथ छत्र एवं ध्वज को सजाया गया, उसके बाद तेजाजी महाराज को रथ में सवार कर नगाड़ों के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया।
ढोल नगाड़ों के साथ तेजाजी महाराज को रथ में सवार कर भक्तो ने डांडिया एवं महिलाओं ने नृत्य किया एवं मंदिर प्रांगण में महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया गया।
संध्या समय यह भव्य तेजाजी महाराज की कथा का आयोजन किया गया। सभी भक्तो ने आशीर्वाद लिया एवं नगर एवं क्षेत्र के खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।