क्रोएशिया में ग्लोबल मेडिकल समिट: सुरेश सिंह भदौरिया को विशेष आमंत्रण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore News in Hindi। शहर के उद्योगपति इंडेक्स एवं अमलतास समूह संस्थान के संस्थापक, मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित चिकित्सा सम्मेलन में शामिल होने का विशेष आमंत्रण मिला है। यह सम्मेलन 15 से 19 जून 2026 तक डुब्रॉवनिक (क्रोएशिया) में आयोजित होगा, जिसमें 70 से अधिक देशों के 600 से ज्यादा वैज्ञानिक और चिकित्सा विशेषज्ञ भाग लेंगे।

इस सम्मेलन का आयोजन इंटरनेशनल सोसायटी फॉर एप्लाइड बायोलॉजिकल साइंसेज (ISABS), मायो क्लिनिक और सेंट कैथरीन हॉस्पिटल द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बायोमेडिकल रिसर्च, डायग्नोस्टिक्स और पर्सनलाइज्ड हेल्थकेयर पर प्रभाव है, जिस पर वैश्विक स्तर पर मंथन होगा।

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण “नोबेल स्प्रिरिट” कार्यक्रम रहेगा, जिसमें नोबेल विजेता प्रो. डॉ. ग्रेग सेमेंजा, प्रो. डॉ. थॉमस सूधोफ और प्रो. डॉ. एरॉन सिचानोवर चिकित्सा और विज्ञान के भविष्य पर विचार साझा करेंगे। यह आयोजन विश्व के प्रतिष्ठित संस्थानों—हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, MIT, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी सहित कई अग्रणी संस्थाओं की भागीदारी के साथ होगा।

श्री भदौरिया को मिला यह आमंत्रण न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि इंदौर की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की वैश्विक पहचान को भी दर्शाता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।