Education | RSS | आरएसएस बच्चों को पढ़ाने के लिए खोलेगा मोहल्ला-ग्राम शिक्षा केंद्र | Online Study |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS कोरोना काल में एक नई पहल करने जा रहा है। संघ को मिले फीडबैक के अनुसार आनलाइन क्लासेस में सभी बच्चे अपने संसाधन नहीं जुटा पा रहे हैं। हालांकि, आनलाइन क्लासेस काफी प्रभावी साबित हो रही हैं। पर, जो बच्चे कोरोना काल में अपनी पढ़ाई के लिए किसी अन्य विकल्प की तलाश में हैं, संघ अब उनको पढ़ाएगा।

पने दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल आए संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने संघ के पदाधिकारियों से कहा कि कोरोना महामारी के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है, उस पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। विद्यार्थियों का नुकसान न हो और कोई शिक्षा से पीछे न छूट जाए इसलिए नगरों में मोहल्ला स्तर एवं प्रत्येक गांव में शिक्षा केंद्र संचालित किए जाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर भी कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा की मोहल्ला एवं ग्रामीण शिक्षा केंद्र खोले जाएं, ताकि, वंचित बच्चों को पढ़ाई की सुविधा और स्कूल का पूरा माहौल मिल सके। संघ प्रमुख ने इस कांसेप्ट को डेवलप करने के लिए कहा है। अब संघ पदाधिकारी इस कांसेप्ट की ड्रफ्टिंग करके इसे जमीन पर उतारेंगे। अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह स्कूल भी ऑनलाइन होंगे या आफलाइन? यानी बच्चों को कैसे, कितनी संख्या में, कितनी देर के लिए , किन स्थितियों में इन केंद्रों में बुलाया जाएगा और उन्हें कौन पढ़ाएगा या केवल बच्चों को पाठ्य सामग्री ही दी जाएगी? डॉ. भागवत सोमवार को नागपुर के लिए रवाना होंगे। वहां से 15-16 अगस्त को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर जाएंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
106 Comments