एक्ट्रेस मॉडल मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइलिश लुक के साथ साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी स्किन और बालों की देखभाल के लिए घरेलू तरीके का इस्तेमाल करती हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा ब्यूटी टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर झड़ते बालों के लिए टिप्स के बारे में बताया है। मलाइका अरोड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा बालों का झड़ना बेहद डरावना होता है, जिसका हम सभी को अपने जीवन में सामना करना पड़ता है। लेकिन झड़ते बालों से डरने की जरुरत नहीं है। मलाइका अरोड़ा ने वीडियो ने बताया बालों को ठीक करने के लिए सबसे पहले हमे हल्दी डाइट लेनी चाहिए। टाइम टू टाइम बालों की केयर करनी चाहिए। मलाइका ने आगे कहा कि कोविड 19 की रिकवरी के बाद बाल तेजी से झड़ने लगे थे।
इसलिए मैंने डाइट में विटामिन शामिल किए, साथ ही साथ अपनी डाइट में काफी सुधार भी किया है। मलाइका अरोड़ा ने हेयर थेरेपी शुरु की है। इस थेरेपी को आप घर पर आराम से कर सकते हैं। हेयर थेरेपी के लिए सबसे पहले आप एक ताजा प्याज का जूस निकाल लें। कॉटन की मदद से आप इस जूस को अपने सिर पर लगाएं। इस जूस को कुछ समय तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद शैम्पू से बाल धो लें। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा कुछ ही दिन पहले कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई थी। उस समय मलाइका अरोड़ा इंडियाज बेस्ट डांसर्स शो को जज कर रही थी। मलाइका अरोड़ा कोविड 19 से ठीक होने के बाद एक बार फिर इंडियाज बेस्ट डांसर्स शो को जज कर रही हैं।
Very informative article! I appreciate the depth of analysis. If you want to delve deeper, here’s a helpful resource: EXPLORE FURTHER. Eager to hear everyone’s thoughts!