Eye Care Tips: आंखों में आएगी नई चमक, अपनाएं ये घरेलू तरीके

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आंखों में दर्द और दुखन होना आज के समय में एक आम समस्या है। क्योंकि हम सभी का टीवी, मोबाइल और लैपटॉप पर स्क्रीन टाइम बहुत अधिक बढ़ गया है। लेकिन आंखों में होनेवाले दर्द के कारण किसी भी काम पर फोकस करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको इस समस्या से तुरंत राहत चाहिए होती है। आइए, यहां जानते हैं आंखों के दर्द, दुखन और थकान को दूर करने के घरेलू तरीकों के बारे में. बढ़ जाती है संवेदनशीलता -आपने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि जब भी आंखों में थकान या दर्द होता है तो आपकी आंखे लाइट के प्रति बहुत अधिक संवेदनशील हो जाती हैं। इस समय आपको तेज रोशनी बिल्कुल अच्छी नहीं लगती।

आंखों में दर्द के कारण सिर में दर्द और भारीपन हो जाता है। कई बार यह दर्द बढ़कर कान के आस-पास के हिस्से और गर्दन तक भी पहुंच जाता है।आंखों के दर्द से तुरंत राहत पाने के उपाय -कुछ घरेलू तरीके अपनाकर आप आंखों के दर्द और भारीपन से तुरंत राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले अपने मुंह में पानी भरें और इस पानी को मुंह में ही रोके रखें। -अब मुंह में पानी रोकने के साथ ही आंखों पर ठंडे पानी के छीटें दें। ऐसा दिन में तीन से चार बार करें। इस तरह आंखें धुलने पर आपको तुरंत राहत मिलेगी और आप खुद को ताजा फील करेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
16 Comments