दोस्तों आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे साल के 12 महीने हर घर में खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना आलू की सब्जी आपकी सेहत खराब कर सकती है। दारास के एक शोध से पता चला है कि हफ्ते में 4 से 5 बार आलू खाने से हाई ब्लड प्रेशर बढ़ता है और यह करीब 11 फीसद तक रहता है। ब्लड प्रेशर से हार्ट अटैक का खतरा भी 11 फीसद बढ़ जाता है। आलू खाने से महिलाओं की सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है। सप्ताह में 2 से 3 बार आलू खाने से महिलाओं को खून से संबंधित बीमारियों का खतरा हो सकता है। साथ ही फ्रेंच फ्राई खाने से स्वास्थ्य खराब होने का खतरा 17 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
चिप्स बच्चों में बहुत लोकप्रिय हैं, लेकिन चिप्स खाने से हाई ब्लड प्रेशर भी बन सकता है। ऐसा आलू में मौजूद हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण होता है। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स शरीर में बहुत तेज दर से ऊर्जा छोड़ता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है और डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है। रिसर्च के मुताबिक आलू खाने से वजन तेजी से बढ़ता है जिससे आपके शरीर का स्ट्रक्चर बदल सकता है। इसके अलावा महिलाओं में ज्यादा आलू खाने से गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज का खतरा भी बना रहता है
Be First to Comment