चेहरे के निखार को बढ़ाता है पुदीना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

पुदीने की पत्तियों की बेहतरीन खुशबू हमारे खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ा देती है। पर क्या आप जानती हैं कि ब्यूटी के लिए भी पुदीने की पत्तियां बहुत लाभकारी होती हैं। पुदीने की पत्तियों के प्रयोग से स्किन और बालों की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। पुदीने की पत्तियों में भरपूर मात्रा में एनाल्जेसिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी व एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो स्किन और बालों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। 1. ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 1 कप पानी में पुदीने के पत्ते और थोड़ी सी हल्दी को डालकर उबालें। अब इस पानी को अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें।

सप्ताह में 2 बार इसका प्रयोग करने से आपकी ब्लैकहेड्स की समस्या दूर हो जाएगी। 2. पिंपल्स व डार्क स्पॉट की समस्या को दूर करने के लिए पुदीने की पत्तियों का पेस्ट अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। इसको लगाने से आपको पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। 3. झुर्रियों की समस्या को दूर करने के लिए पुदीने की पत्तियों को पीसकर इसमें थोड़ी सी हल्दी व गुलाब जल मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दें। बाद में अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। प्रतिदिन इस फेस पैक को लगाने से आप लंबे समय तक जवान बने रहेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
13 Comments