MP News – मुख्यमंत्री शुरू करेंगे जनता दरबार, 6 फरवरी से समस्याएं सुलझाएंगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

MP News in Hindi। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 जनवरी से मुख्यमंत्री निवास में जनता दरबार की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस पहल के तहत, सीएम हर महीने एक बार जनता से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान प्रदान करेंगे। पहली जनता दरबार 6 जनवरी को आयोजित होगी।

हालांकि अभी जनता दरबार में किसी प्रकार की शिकायतें सुनी जाएंगी और किस तरह से इसका संचालन होगा इसको लेकर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से शुरू किया जा रहा जनता दरबार जनता से सीधे संवाद स्थापित करने का एक नया कदम होगा।

यह पहल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार के मॉडल पर आधारित है, जिसमें मुख्यमंत्री खुद जनता की समस्याओं को सुनेंगे और अधिकारियों के साथ मिलकर तत्काल समाधान निकालेंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय इस संबंध में तैयारी कर रहा है और 6 जनवरी से शुरुआत होने की संभावना है। हालांकि, इस तारीख को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री शुरू करेंगे जनता दरबार, 6 फरवरी से समस्याएं सुलझाएंगे

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में भी जनदर्शन और जनसुनवाई की व्यवस्था की गई थी। उमा भारती के कार्यकाल में, उन्होंने कुछ समय तक जनदर्शन कार्यक्रम चलाया था, जिसमें वह खुद जनता से मिलती थीं, लेकिन अत्यधिक भीड़ की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। अब सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा जनता दरबार की शुरुआत से यह उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन को लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द और प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा।

सीएम के इस प्रयास से न केवल प्रशासनिक स्तर पर सुधार होगा, बल्कि जनभावनाओं और समस्याओं के समाधान में भी गति आएगी। जानकारी के अनुसार इसमें जिला स्तर पर हल नहीं होने वाली शिकायतों और अधिकारियों के स्तर पर समाधान नहीं होने वाली शिकायतों को लिया जाएगा। इसमें शुरुआत में पॉलिसी से संबंधित शिकायतों को लेने की बात कहीं जा रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।