Crime News: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर  पिस्तौल दिखाकर दो लाख रुपये लुटे, 6 गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Crime News: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक शराब की भट्टी के संचालक को पिस्तौल दिखाकर दो लाख रुपये लूटने के मामले में छह लोगों को दिल्ली, भोपाल एवं उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि छतरपुर से 24 किलोमीटर दूर नौगांव नगर के निकट एक शराब की भट्टी में छह अगस्त की सुबह फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास पिस्तौल भी थी और उन्होंने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के 2020 के जहरीली शराब कांड की जांच की बात शराब की भट्टी के संचालक निखिल बंसल से कही। शर्मा ने बताया कि इन लोगों ने पहले जांच के नाम पर बंसल को धमकाया और फिर मामला निपटाने के लिएकहा और जब फिर भी उनकी बात नहीं बनी, तो उन्होंने पिस्तौल दिखाकर दराज में रखे दो लाख रुपये और सीसीटीवी की हार्ड डिस्क निकाल ली और वहां से चले गए। उन्होंने कहा कि बंसल की शिकायत पर नौगांव थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में धर्मेंद्र कुमार बाल्मीकि (45), देवेंद्र कुमार जुलाहा (44), अविनाश कुमार मौर्य (40), बुधराम गुर्जर (44) , शिवपाल सिंह भदौरिया ( 42) एवं देवेंद्र पाठक (39) को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें दिल्ली, भोपाल एवं उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने बताया कि हिन्दी फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रेरित होकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।