Crime News – 34 लाख की ठगी: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले पति पत्नी गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Crime News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर इंदौर की एक युवती से रतलाम के दंपती ने 34 लाख रुपए हड़प लिए। युवक पीड़िता का कई दिनों तक देह शोषण करता रहा। मामले में आरोपी युवक को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं आरोपी की पत्नी को भी इसमें सहभागी बनाते हुए बुधवार देर रात जेल भेजा गया है। आरोपी युवक पर धारा 376 व पत्नी पर धारा 109 में मामला दर्ज किया गया है।
मनोज की उज्जैन में महिला से मुलाकात हुई थी। उसने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 34 लाख रुपए ले लिए थे। बाद में झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस में पत्नी विनीता जैन ने भी उसकी मदद की थी। मामले में केस दर्ज होने के बाद मनोज को रतलाम से गिरफ्तार कर लिया था। टीआई ज्योति शर्मा को सूचना मिली थी, महिला घर पर फरारी काट रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पीडता ने महिला थाना पुलिस को बताया कि वह इंदौर में एक निजी कंपनी में काम आरोपी काम करती थी। जो कि मनोज और उसकी पत्नी अनीता द्वारा कई बार फोन लगाकर कभी टोवी रिचार्ज तो कभी मोबाइल रिचार्ज करवाते थे। कई और बच्चों के लिए कोई उपहार भेजना होता था तो वह पीडता को ही कहते थे। और पीड़ता अमेजॉन या अन्य इंटरनेट के माध्यम से बच्चे के लिए गिफ्ट भी बुक करवा दी थी। पीडतिा द्वारा कई बार मनोज के खातों में रुपए ट्रांसफर भी किए गए जिसके प्रमाण महिला पुलिस को पीडता ने मैं सबूत दिए थे। बताया गया, मनोज जैन से जब उसकी मुलाकात हुई। उसने सरकारी नौकरी का झांसा दिया। तब पीड़िता के पास 15 लाख रुपए जमा पूंजी थी। सरकारी नौकरी के लालच में उसने कई लोगों से उपर रुपर लेकर आरोपी को दिए। थे। 19 लाख की उधारी होने के बाद पीड़ीता ने जब मनोज से नौकरी की बात की तो वह टालने लगा। इसके बाद युवती ने महिला थाने में मनोज जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
पीड़ता ने बताया कि वर्ष 2016 में वह नौकरी ढूंढने के लिए उज्जैन गई हुई थी। जहां कलेक्टर ऑफिस में घूमते हुए आरोपी मनोज उससे मिला। मनोज द्वारा कई बड़े अधिकारियों के साथ मेल-जोल देखकर युवती मनोज के झांसे में आ गई और उसे लग लगा वह सरकारी नौकरी दिला सकता है। आरोपी द्वारा 1 वर्ष में 34 लाख रुपए पीड़िता से ठग लिए गए थे। इसके बाद युवती ने इस बात की शिकायत इंदौर के महिला थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा लगातार मनोज की तलाश की जा रही थी। 6 जुलाई 2021 को मनोज को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया गया था। मामले में सहभागी मनोज की पत्नी विनीता जैन को बुधवार गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।