औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आरटीसी बड़वाह द्वारा रोड सुरक्षा अभियान के  बल सदस्यों द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया यह रैली प्रशिक्षण केंद्र के मुख्य द्वार से लेकर बड़वाह मार्केट के बस स्टैंड होते हुए निकाली गई व स्थानीय लोगों को सड़क परिवहन व सड़क के सुरक्षा से संबंधित नियमों के बारे में जागरूक करवाया गया। यह रैली उप महानिरीक्षक श्री हेमराज गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई प्राचार्य महोदय ने बताया कि इस अभियान के दौरान हम लोगों को जागरूक करना चाहते हैं कि  सड़क से संबंधित सभी नियमों का पालन करें, गाड़ी चलाते समय हेलमेट लगाएँ अगर हम खुद सुरक्षित रहेंगे तो हमारा परिवार भी सुरक्षित रहेगा इसलिए सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमें सभी रोड से संबंधित नियमों का पालन करना चाहिए और हम आगे भी ऐसे जागरूकता अभियान चलाते रहेंगे इस मौके पर उप महानिरीक्षक श्री हेमराज गुप्ता के साथ, श्री एम आई रहमान समादेष्टा, श्री निरंजन सिंह रावत सहायक समादेष्टा, व कुल 51 बल सदस्यों ने भाग लिया।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
101 Comments