इंदौर। पुलिस ने पॉश कॉलोनी के एक मकान में छापा मारकर 4 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। उनके पास से 58000 और ताश पत्ते जब्त हुए है, मामला जूनी इंदौर ताना क्षेत्र का है और जुआं खेलते पकड़े गए सभी आरोपी कारोबारी है। जूनी इंदौर टीआई योगेश सिंह तोमर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मूक बधिर स्कूल के सामने जीवनदीप कॉलोनी में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं । टीम ने वहां घेराबंदी की मौके से मुरली पिता अशोक शर्मा निवासी कृष्ण दीप अपार्टमेंट वीर सावरकर नगर , अनिल पिता बखतमल कुकरेजा निवासी बीके सिंधी कॉलोनी , मुकेश पिता रामलाल कौशल निवासी खातीवाला टैंक और रोहित पिता सेवक राम शर्मा निवासी बीके सिंधी कॉलोनी को पकड़ा। उनके पास 58000 और ताश पत्ते भी मिले हैं। आरोपियों को छुड़वाने के लिए पुलिस पर काफी दबाव भी आया था । हालांकि पुलिस ने चारों के खिलाफ कार्रवाई की है।
Indore News – जुआ खेलते कारोबारियों को धरा
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


