Press "Enter" to skip to content

IPL 2020: RCB की जीत पर Anushka Sharma ने लिखा- एक गर्भवती महिला के लिए रोमांचक खेल |

.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में जीत से बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेहद खुश हुई है। अनुष्का के पति विराट कोहली आरसीबी टीम के कप्तान हैं। कोहली ने ही डीविलियर्स के साथ आखिरी ओवर में आकर अपनी टीम को सुपर ओवर में जीत दिलाई थी। जीत से उत्सुक अनुष्का ने एक फोटो का कोलाज अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा- ओह! एक गर्भवती महिला के लिए बहुत रोमांचक खेल! यह क्या टीम है! इस आईपीएल सीजऩ में इससे पहले, अनुष्का ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के लिए विराट और आरसीबी को बधाई दी थी।

उन्होंने मैदान पर जश्न मना रही टीम की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, ‘जीत से शुरुआत’ अनुष्का विराट के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है। उन्होंने पिछले महीने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यह खुशखबरी सबसे साझा की थी। उन्होंने लिखा था- और जनवरी 2021 में हम तीन हो जाएंगे। बता दें कि अनुष्का बीते दिनों पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के कारण एक विवाद में फंस गई थी। गावस्कर ने लाइव कॉमेंट्री में कहा था कि विराट ने लॉकडाउन के दौरान केवल अनुष्का की गेंदबाजी का अभ्यास किया, जिसमें उन्होंने मई में अपनी छत पर क्रिकेट खेलने के एक वायरल वीडियो का जिक्र किया था। अनुष्का इससे निराश दिखी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मैसेज छोड़कर गावस्कर को समझाइश देने की कोशिश की थी।

Spread the love
More from Sports NewsMore posts in Sports News »

Be First to Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *