कंगना चाहती हैं कि कोई उन्हें एक्शन फिल्म में कास्ट करे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

विद्युत जामवाल के साथ बनाना चाहती हैं जोड़ी
Bollywood News। बॉलीवुड की पंगा क्वीन यानि अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फैशन शो का एक वीडियो पोस्ट किया, जहां अभिनेत्री और विद्युत शो स्टॉपर थे। वीडियो पर कंगना ने लिखा, अच्छी जोड़ी… किसी को हमें एक्शन फिल्म में कास्ट करना चाहिए।
कंगना चाहती हैं कि कोई उन्हें एक्शन फिल्म में कास्ट करे। उन्होंने कहा कि अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ उनकी जोड़ी अच्छी लगती है।  जामवाल की आगामी फिल्म क्रैक-जीतेगा तो जिएगा एक एक्सट्रीम स्पोर्ट्स फिल्म है। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो भाइयों पर आधारित है जो जीतने के लिए साहसी स्टंट करने को भी तैयार हैं।
वहीं, कंगना रनौत इमरजेंसी में नजर आएंगी। जिसमें कंगना रनौत ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है, फिल्म 1975 के आपातकाल पर बेस्ड है। फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना के पास तेजस भी है, जिसमें वह एक फाइटर पायलट का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास चंद्रमुखी 2 भी है।
बता दें कि विद्युत ने 2011 में फोर्स से डेब्यू किया था। वह कलारीपयट्टू का अभ्यास भी करते हैं। उन्हें 2012 और 2013 में टाइम्स ऑफ इंडिया में भारत के शीर्ष 10 मोस्ट डिजायरेबल मेन की सूची में स्थान मिला। 2012 में, पीपुल मैगजीन इंडिया ने उन्हें सबसे सेक्सी पुरुषों में श्रेणी में रखा था। 2020 में, उन्हें व्लादिमीर पुतिन और बेयर ग्रिल्स के साथ द वर्ल्ड लिस्ट ऑफ 10 पीपल यू डोंट हैव टू मेस विद में नामित किया गया था। 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।