NDA परीक्षा में अब महिलाएं भी हो सकेंगी शामिल, जानिए विस्तार से

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

NDA परीक्षा में अब महिलाएं भी हो सकेंगी शामिल, जानिए विस्तार से

सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले के बाद महिलाओं को भी NDA में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। इससे पहले NDA में शामिल होने के लिए सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते थे।

Education News: देश सेवा करने का सपना देख रही महिलाओं के लिए खुशखबरी हौ। सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में अब महिलाएं भी शामिल हो सकेंगी। गौरतलब है कि NDA के लिए अब तक सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद महिलाओं को भी NDA में शामिल होने का मौका मिलेगा। NDA में लंबे समय से महिलाओं की एंट्री को लेकर बहस चल रही थी और अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आधी आबादी को उनका हक मिल सकेगा। 

 
इस याचिका पर सुनाया गया यह फैसला :
सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह फैसला कुश कालरा द्वारा दायर की गयी एक  याचिका पर दिया गया है। कुश कालरा ने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल करते हुए कहा था कि महिला अभ्यर्थियों को NDA में शामिल होने के अवसर से वंचित करना भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16 और 19 का उल्लंघन है। इसी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने NDA में महिलाओं के सम्मिलित होने की अनुमति देने का अंतरिम आदेश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस आदेश में यह भी कहा है की सेना का ‘पॉलिसी डिसीजन’ लैंगिक समानता के लिहाज से भेदभावपूर्ण है।

14 नवंबर को होना है NDA में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन :
NDA में भर्ती के लिए UPSC द्वारा साल में 2 बार परीक्षा का आयोजन किया जाता है। 2021 में दूसरी बार NDA के आयोजन के लिए UPSC ने 9 जून को अधिसूचना जारी की थी और इसके लिए 29 जून तक आवेदन मांगे गए थे। UPSC द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को होना था, लेकिन आयोग ने इसकी तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। UPSC के नवीन नोटिफिकेशन के मुताबिक NDA में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अब 14 नवंबर 2021 को किया जाना है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।