शादी के लिए कैसे लड़कों को पसंद करती है लड़कियां, सर्वे में हुआ खुलासा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

जीवन में हर किसी को एक साथी की जरूरत होती है। अगर आप डेटिंग ऐप पर परफेक्ट जीवनसाथी की तलाश में जुटे हैं और लड़कियों को प्रभावित करने के लिए बिना शर्ट वाली तस्वीर पोस्ट करते हैं तो यह नुस्खा उल्टा पड़ सकता है। डेटिंग डॉट कॉम के एक हालिया सर्वे के मुताबिक बिना शर्ट वाली तस्वीरें पुरुषों के लिए साथी ढूंढने में मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। लड़की ढूंढते समय ध्यान में रहें ये बातें: आमतौर पर 90 प्रतिशत पुरुषों को लगता है कि शर्टलेस तस्वीर पोस्ट करने से महिलाओं को आकर्षित करने की संभावना बढ़ जाएगी, मगर इसका असर एकदम विपरीत होता है। ऐसी तस्वीरें डालने के बाद डेटिंग साइट पर अच्छा पार्टनर मिलने की संभावनाएं 25 प्रतिशत तक कम हो जाती हैं। सर्वे में शामिल आधी महिलाओं ने कहा कि इस तरह की तस्वीरें पोस्ट करना व्यक्ति के नादान होने की निशानी है।

यह सर्वे दो हिस्सों में कराया गया। पहले में कंपनी के डेटिंग ऐप के 2000 यूजर का साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद ऐप के वास्तविक डाटा से उनकी प्रतिक्रिया की तुलना की गई। इसमें खुलासा हुआ कि पुरुष जहां बिना शर्ट वाली तस्वीर को ताकत के प्रदर्शन के तौर पर देखते हैं, वहीं 66 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि ऐसी तस्वीरें अपरिपक्वता की निशानी हैं। 79 फीसदी महिलाओं ने माना कि वे शर्टलेस सेल्फी और फोटो पोस्ट करने वाले पुरुषों को कभी डेट नहीं करेंगी। बल्कि सर्वे के मुताबिक बिकनी वाली फोटो पोस्ट करने वाली महिलाओं के लिए संभावनाएं 40 फीसदी तक बढ़ जाती हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
855 Comments