Shraddha Kapoor ने पिता शक्ति कपूर को फादर्स डे की दी बधाई, बोलीं – मेरे बापू …

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

दुनियाभर में जून का तीसरा रविवार फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 20 जून को मनाया गया, आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे अपने सोशल मीडिया पर अपने-अपने पापा के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें स्पेशल महसूस करा रहे हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी अपने पिता शक्ति कपूर को फादर्स डे पर विश किया है वो भी बिलकुल खास अंदाज़ में।

दरअसल, श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पापा शक्ति के साथ तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में बाप-बेटी का प्यार साफ़ नजर आ रहा है। श्रद्धा ने इस तस्वीर के साथ खास कैप्शन भी लिखा – हैप्पी फादर्स डे बापू। मेरे बापू के इशारे उनके शब्दों से ज्यादा बोलते हैं। इसके साथ उन्होंने कई हैशटैग भी इस्तेमाल किये हैं। श्रद्धा के इस पोस्ट पर उनकी मासी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी हार्ट वाली इमोजी का कमेंट किया है।

श्रद्धा के अलावा उनके भाई सिद्धांत कपूर ने भी शक्ति कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा -हैप्पी फादर्स डे।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

वर्कफ़्रंट की बात करें तो हाल ही में श्रद्धा की अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है। श्रद्धा जल्द फिल्म ‘चालबाज इन लंदन’  में नजर आएंगी जिसमें वो पहली बार डबल रोल निभाने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन पंकज पाराशर ही कर रहे हैं। इसके अलावा श्रद्धा बहुत जल्द रणबीर कपूर के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह पहली बार होगा जब श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। वहीं श्रद्धा जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म नागिन में एक इच्छाधारी नागिन की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं। श्रद्धा आखिरी बार फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आई थीं।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।