गर्लफ्रेंड से बातकर पीएससी की तैयारी कर रहे एसआई के बेटे ने लगाई फांसी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। गर्लफ्रेंड को सुसाइड की धमकी देने के बाद एमपीपीएससी  की तैयारी कर रहे छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। सोमवार देर रात तक वह जबलपुर में रहने वाली गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था और आखिर में उसने गर्लफ्रेंड को सुसाइड करने की धमकी देकर फोन रख दिया। सुबह गर्लफ्रेंड ने हॉस्टल संचालक को पूरी बात बताई तो उन्होने छात्र के कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। छात्र के पिता पुलिस विभाग में होकर ग्वालियर में तैनात हैं। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
हॉस्टल संचालक कपिल भावसार के अनुसार अल सुबह 4 बजे के करीब जबलपुर से एक युवती का फोन आया। उसने कहा कि आपके हॉस्टल में रहने वाला अजय परिहार सुसाइड करने की बात कह रहा है। इस पर तुरंत अजय के रूम के आसपास के कमरों में रहने वाले छात्रों को फोन कर उसके कमरे का दरवाजा खुलवाने के लिए कहा। हॉस्टल संचालक और छात्र अजय के कमरे में पहुंचते, उससे पहले ही वह फांसी लगा चुका था।
भंवरकुआं पुलिस के अनुसार ग्वालियर का रहने वाला अजय पिता अशोक परिहार (23) लगभग तीन महीने पहले पीएससी कोचिंग के लिए इंदौर आया था। यहां वह भवंरकुआं इलाके के आश्रय हॉस्टल में रहता था। पुलिस ने जबलपुर की रहने वाली युवती से बात की, जिसमें दोनों के बीच दोस्ती की बात सामने आई है। युवती जबलपुर के किसी कार शो रूम में नौकरी करती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।