Sports News – टोक्यो ओलंपिक में देश की झोली में पांच मेडल, जानें पदक तालिका में भारत का स्थान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

टोक्यो ओलंपिक में 14 दिन बीतने के बाद भारत की झोली में पांच पदक आए हैं। भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने खेलों के दूसरे दिन ही भारत को पहला पदक दिलाया था। वहीं दूसरा पदक भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने भारत की झोली में डाला था। इसके बाद लवलीना बोरगोहेन ने मुक्केबाजी में व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह भारत के लिए तीसरा पदक था। गुरुवार को यानी आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में चौथा पदक डाल दिया। वहीं, रवि कुमार दहिया की जीत के साथ भारत की झोली में दो सिल्वर समेत कुल पांच पदक हो गए हैं। हालांकि ‘खेलों के महाकुंभ’ में अभी भी कई इवेंट्स ऐसे हैं, जिसमें देश को कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं भारत पदक तालिका में किस स्थान पर है?

किस इवेंट में कौन सा मेडल

इवेंट खिलाड़ी पदक
वेटलिफ्टिंग. मीराबाई चानू. सिल्वर.
बेडमिंटन. पीवी सिंधु. ब्रॉन्ज.
मुक्केबाजी. लवलीना बोरगोहेन. ब्रॉन्ज.
हॉकी. पुरुष टीम. ब्रॉन्ज.
रेसलिंग. रवि कुमार दहिया. सिल्वर.

पदक तालिका में कितने नंबर पर भारत अब तक के टैली के मुताबिक, टोक्यो ओलंपिक के पदक तालिका में भारत 65वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, चीन 74 (34 गोल्ड, 24 रजत और 16 कांस्य) पदकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। दूसरे स्थान पर अमेरिका है। इस देश के नाम 90 (29 गोल्ड, 34 रजत और 27 कांस्य) पदक दर्ज हैं जबकि तीसरे स्थान पर मेजबान जापान है। जापान के नाम 46 पदक दर्ज हैं, जिसमें 21 गोल्ड, 10 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल हैं। वहीं, चौथे स्थान पर 40 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया (17 गोल्ड, 5 सिल्वर और 18 कांस्य) है। बता दें कि इस बार के ओलंपिक भारत की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा दल पहुंचा है। इसमें कुल 127 खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।