Press "Enter" to skip to content

Valentine Week Calendar 2021: जानिए वेलेंटाइन-डे का पूरा शेड ..

Valentine Week Calendar 2021: Valentine’s Day के हफ्ते की शुरुआत 7 फरवरी 2021 से हो रही है।

शायद आपको इस बार कोई ऐसा मिल जाए, जो ना सिर्फ इस हफ्ते का हर दिन आपको विश करे, बल्कि आपके साथ सेलिब्रेट भी करे।

बता दें, Valentine’s Day Week 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है, जिसका हर दिन प्रेमियों के लिए बेहद खास होता है। तो जानिए वेलेंटाइन के इतिहास से लेकर उसका पूरा शेड्यूल।

कैसे हुई ‘वेलेंटाइन डे’ की शुरुआत?

 

यह बात है 270 ईसवी की। उस वक्त रोमन साम्राज्य में क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय नाम का एक हुआ करता था। माना जाता है कि वह प्रेम संबंधों और शादी के सख्त खिलाफ था।

दरअसल, उसका मानना था कि प्रेम या फिर शादी से सैनिक लक्ष्य भूल जाते हैं और युद्ध हार जाते हैं। इसलिए उसने सैनिकों के विवाह करने पर रोक लगा दी।

लेकिन उसी राज्य में एक वेलेंटाइन नाम का कैथोलिक संत था जिसने इस आदेश का विरोध किया। क्लाउडियस ने संत वेलेंटाइन को मौत के घाट उतरवा दिया।

ऐसा माना जाता है कि संत वेलेंटाइन ने जिस दिन बलिदान दिया उस दिन तारीख 14 फरवरी थी। इसके बाद से इसी दिन को वेलेंटाइन डे रूप में मनाया जाने लगा।

7 फरवरी – Rose Day प्यार के पहले दिन की शुरुआत एक खूबसूरत गुलाब के साथ कीजिए। जी हां, वेलेंटाइन डे वीक का फर्स्ट डे, Rose Day होता है। इस दिन आप जिसे चाहते हैं उसे गुलाब दे सकते हैं।

8 फरवरी- Propose Day अब सोचना क्या… दिन कह रहा तो कर दीजिए अपने दिल बात। बोले तो 8 फरवरी, किसी को प्रपोज करने का दिन है।

9 फरवरी- Chocolate Day  कुछ मीठा हो जाए… जी हां, यह दिन अपने पार्टनर को चॉकलेट देने का होता है। ताकि मोहब्बत की शुरुआत मीठी-मीठी यादों के साथ हो।

10 फरवरी – Teddy Day  इस दिन को टेड्डी डे के नाम से जाना जाता है। तो किसी को क्यूट डेटी तोहफे में दे रहे हैं कि नहीं?

11 फरवरी- Promise Day  इस दिन अपने साथी से वादा करिएगा। वादा हमेशा साथ निभाने का भी हो सकता है!

12 फरवरी- Hug Day छठा दिन गले लगाने का दिन होता है। वैसे तो गले लगाने का कोई दिन नहीं होता। लेकिन दिन का नाम ही हग डे तो गले लगाना तो बनता है ना।

13 फरवरी – Kiss Day वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले किस डे मनाया जाता है। तो आपका किस डे कौन है?

14 फरवरी- Valentine Day इस दिन कह दीजिए मन की बात। बोले तो आई लव यू…।

 

Image result for velentins week

Spread the love
More from Fashion / Style / Tattoo NewsMore posts in Fashion / Style / Tattoo News »

Be First to Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *