MP महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना से निधन, संक्रमण के आगे हारी जिंदगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया. उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस पार्टी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शोक व्यक्त किया है.

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी. फिर उन्हें बंसल अस्पताल में एडमिट किया गया. बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया. गुरुवार सुबह 6 बजे उनका निधन हो गया.

मांडवी के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट किया- ‘मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मांडवी चौहान जी के निधन का दुखद समाचार मिला.’ ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति दें. विनम्र श्रद्धांजलि!’

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

महिला कॉंग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष मॉंडवी चौहान के दुखद निधन के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। वे एक कर्मठ जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता थीं। परिवार जनों को हमारी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।ॐ शांति ॐ शान्ति ॐ शांति

— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 29, 2021

दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट- कर्मठ, जुझारू कार्यकर्ता थीं मांडवी

मांडवी चौहान के निधन पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया- ‘महिला कांग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष मांडवी चौहान के दुखद निधन का समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ. वे एक कर्मठ जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता थीं. परिवार जनों को हमारी संवेदनाएं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.

एमपी में रोके नहीं रुक रहा कोरोना

मध्य प्रदेश कोरोना संक्रमण जबरदस्त तेजी से बढ़ रहा है. प्रदेश में कोरोना के आज 12758 नये केस सामने आए. लेकिन उससे ज़्यादा 14156 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे. प्रदेश में कुल 105 लोगों की मौत हो गयी और अभी प्रदेश भर में कोरोना के 92773 एक्टिव मरीज हैं.  इसके चलते अब सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।