कोरोना के कारण स्थगित हुई यूजी फाइनल ईयर और पीजी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा जून दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों से परीक्षा की तैयारियों के बारे में पूछा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डीएवीवी ने स्पष्ट कर दिया कि एक सप्ताह परीक्षा आगे बढ़ाना पड़ेगी, क्योंकि ओपन बुक पद्धति से परीक्षा करवाने के लिए कॉलेजों का सहयोग जरूरी है। इसके लिए थोड़ा समय लगेगा। व्यवस्था बनाने के लिए अनलॉक के बाद कॉलेजों से चर्चा करेंगे। यही वजह है कि परीक्षाएं जून तीसरे सप्ताह में आयोजित कर सकेंगे।

परीक्षाओं को लेकर गुरुवार शाम तीन बजे मंत्री यादव ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग बुलाई। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की तरफ से कुलपति डॉ. रेणु जैन, प्रभारी रजिस्ट्रार अनिल शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी, डिप्टी रजिस्ट्रार परीक्षा प्रज्जवल खरे मौजूद थे। मंत्री यादव ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर एक-एक कर विश्वविद्यालयों से जानकारी ली।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण को लेकर शहर की स्थिति अच्छी नहीं है। उत्तर पुस्तिका के लिए कॉलेजों को कलेक्शन सेंटर बनाना है। यह काम अनलॉक होने के बाद किया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन से बातचीत करेंगे, क्योंकि कॉलेजों में उसके आधार पर स्टॉफ बुलाना होगा। वैसे भी अनलॉक होते ही पूरे स्टाफ को बुलाना संभव नहीं है। चर्चा के दौरान मंत्री ने परीक्षा-रिजल्ट कार्यक्रम में आठ से दस दिन आगे-पीछे करने पर जोर दिया। रिजल्ट के मुद्दे पर विश्वविद्यालय ने 30 जुलाई तक रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया है। मामले में मूल्यांकन केंद्र को भी कॉपियां जांचने के लिए शिक्षकों की टीम बनाने के निर्देश दिए है।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।