Indore News – कलेक्टर के निर्देशानुसार इंदौर जिले में ड्रग माफियाओं के विरूद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बिना लाइसेंस मेथेनॉल पाए जाने पर फैक्ट्री में संग्रहित  मेथेनॉल सील

Indore News.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज इंदौर में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा ड्रग माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग द्वारा सांवेर औद्योगिक क्षेत्र में कई उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण किया गया। यूनिड्रग इकाई का निरीक्षण करने पर मेथेनॉल बिना लाइसेंस के पाया गया। मध्यप्रदेश पॉइज़न एक्ट 1960 के तहत उत्पादन इकाई के पास कोई भी लाइसेंस नहीं पाये जाने पर फैक्ट्री परिसर में रखा मेथेनॉल सील कर दिया गया। कुल 6500 किलोग्राम मेथेनॉल सील किया गया है। इसी तरह पंचशील ऑर्गेनिक्स लिमिटेड द्वारा बिना मेथेनॉल लाइसेंस के उत्पादन करते पाया गया। टीम द्वारा फैक्ट्री परिसर में रखे 160 किलोग्राम मेथेनॉल को सील बंद कर उत्पादन रोका गया। पिछले दिनों मुरैना एवं मंदसौर जिले में कई मौतें मेथेनॉल के कारण हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गये हैं कि जिले में किसी भी तरह के माफियाओं को पनपने नहीं दिया जाये। माफिया चाहे कितना बड़ा हो, कैसा भी हो, किसी भी क्षेत्र का हो छोड़ा नहीं जाये। इसी क्रम में आज यह कार्रवाई की गई। यह कार्यवाही सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी निर्देशन में कंट्रोलर श्री राजीव द्विवेदी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अवधेश पांडेय, आबकारी उप निरीक्षक श्री नितिन आशापुरे द्वारा की गई।

Contents
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।