Education News – JEE मेन परीक्षा मार्च में होने की संभावना, एनटीए चार चरणों में आयोजित करा सकता है एग्जाम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले वर्ष पांच राज्यों में आयोजित किए जाने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी जेईई मेन का आयोजन मार्च से ही होना संभावित है।
देश भर के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में बैचलर डिग्री कोर्सेस में दाखिले के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित किये जाने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा मार्च 2022 माह के दौरान किया जा सकता है। इससे पहले, उम्मीद की जा रही थी कि वर्ष 2021 की तरह ही अगले वर्ष में भी जेईई मेन परीक्षा का आयोजन चरणबद्ध तरीके से फरवरी से किया जा सकता है। इसी क्रम में, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनटीए जेईई मेन 2022 का भी आयोजन मार्च से शुरू करते हुए कुल चार चरणों में यानी अप्रैल, मई और जून 2022 में कर सकता है।

क्यों मार्च में हो सकती है जेईई मेन परीक्षा?

माना जा रहा है कि इस बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन हर बार से अलग दो चरणों में – दिसंबर 2021 और मार्च 2022 में आयोजित किए जाने के कारण जेईई मेन परीक्षा का आयोजन फरवरी की बजाय मार्च से शुरू होना संभावित है। साथ ही, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले वर्ष पांच राज्यों में आयोजित किए जाने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी जेईई मेन का आयोजन मार्च से ही होना संभावित है।

इस क्रम में, रिपोर्ट के अनुसार, लंबित चुनावों को देखते हुए, वर्ष 2022 के कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। पहली परीक्षा मार्च में होने की संभावना है, उसके बाद अप्रैल, मई और जून में हो सकती है। हालांकि, अधिकारिक द्वारा जेईई मेन 2022 रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीखों के संबंध में कोई अपडेट साझा नहीं किया गया। हालांकि, समय-सीमा को देखते हुए, यह संभावना है कि जेईई मेन 2022 के लिए पंजीकरण जनवरी से ही jeemain.nta.nic.in पर शुरू हो सकता है, जिसके लिए अधिसूचना जनवरी के पहले सप्ताह के दौरान जारी की जा सकती है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।