Indore News – इंदौर में बनेंगे 5 फ्लाईओवर, यातायात सुधरेगा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. इंदौर विकास प्राधिकरण इंदौर में पांच फ्लाईओवर बनाने जा रहा है। इसका सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जयपालसिंह चावड़ा के अध्यक्ष बनने के बाद बोर्ड की पहली बैठक हो रही है। भंवरकुआं व खजराना चौराहा पर 50-50 करोड़ रू. लागत से दो फ्लाईओवर बनाए जाने का प्रस्ताव है। इंदौर विकास प्राधिकरण बोर्ड में मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। भंवरकुआं पर दो भुजाओं वाला फ्लाईओवर होगा। खजराना में भी दो भुजा का फ्लाईओवर बनेगा। भंवरकुआं में डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है क्योंकि इस क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज व धार्मिक संस्थाएं बड़ी संख्या मंे हैं। यहां 4 भुजा वाला फ्लाय ओवर बनाने पर भी विचार हो रहा है।

इंविप्रा अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि वे प्रोजेक्ट को जल्द ही पूरा करवाने के लिए कटिबद्ध है। बोर्ड की बैठक जल्द ही हो रही है। इंविप्रा के सीईओ विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि पहले चरण में भंवरकुआं व खजराना के फ्लाईओवर को शामिल किया जाएगा। बोर्ड बैठक में मंजूरी के साथ ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। इंदौर के जवाहर मार्ग पर भी सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड के बीच फ्लाईओवर रोड का प्रस्ताव था जो अब ठंडे बस्ते में है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।