इंदौर समाचार हिंदी – Indore Top News

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News – 1

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन 14 से 16 अप्रैल तक

इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब द्वारा 14 से 16 अप्रैल तक भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के लोगो विमोचन समारोह के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा। एक अप्रैल शुक्रवार शाम 4 बजे होटल सरोवर पोर्टिको गांधी प्रतिमा चौराहा इंदौर पर कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं प्रबंध संपादक स्वदेश पत्र समूह भोपाल एवं रायपुर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रकाश हिंदुस्तानी होंगे।

आयोजन समिति के संरक्षक डॉ. विकास दवे, डॉ. मानसिंह परमार, संजय लुणावत, सतीश जोशी, सुश्री रचना जौहरी, अशोक वानखेड़े, अवधेश बजाज, मनोहर लिंबोदिया, प्रवीण खारीवाल, नवनीत शुक्ला, घनश्याम पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
 
 

Indore News – 2  

कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 8 अप्रैल को 

इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 8 अप्रैल 2022 को प्रातः 11:30 बजे कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस आयोजित की गई है। कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के सभी कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक उक्त वीडियो कांफ्रेंस में शामिल होंगे।

Indore News – 3

 रोजगार मेले में पहुंचे बेरोजगारों में से लगभग 56 प्रतिशत का हुआ ‘प्रारंभिक चयन’

 
इन्दौर। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर एवं यशस्वी ग्रुप (पीपीपी पार्टनर) के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
स्थानीय ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित 22 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लेकर युवक-युवतियों का ‘प्रारंभिक चयन’ किया।  

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में कुल 1021 बेरोजगारों ने पंजीयन कराया, जिसमें से कंपनियों द्वारा 578 बेरोजगारों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया।
रोजगार मेले में आईनॉक्स सिनेमा, गुडविल लिमिटेड, यशस्वी ग्रुप, धनदीप लिमिटेड, एजिस सिक्योरिटी, एचडीएफसी बैंक, फोर्स मोटर पीथमपुर, पेटीएम, जस्ट डायल, रिलायंस जियो, डोमिनोज, वन पाइंट वन, एलआईसी आदि कंपनियों ने भाग लिया और 578 बेरोजगार युवक-युवतियों का विभिन्न पदों पर नौकरी देने के लिए ‘प्रारंभिक चयन’ किया गया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।