MP Top Hindi News – मध्यप्रदेश की बड़ी ख़बरें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
8 Min Read

MP Top Hindi News – 1

मप्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, वोटर आईडी कलरफुल होगी

 
 
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने के निर्देश सभी संभाग के आयुक्त और कलेक्टर को दिए हैं।
अनुपम राजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश जारी किए। किसी भी मतदान केंद्र में 1500 से ज्यादा मतदाता ना हो। 5 लाख 88 हजार मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड को रंगीन कार्ड में बदला जाय। देश के सभी मतदाताओं के रंगीन फोटो हों। प्रदेश के 64364 मतदान केंद्रों का सत्यापन कराने के भी निर्देश उन्होंने जारी किए हैं।

MP Top Hindi News – 2

दूध उपभोक्ताओं पर महंगाई की एक और मार : अमूल दूध के बाद सांची दूध के दाम भी बढ़े

 
 भोपाल।  मदर डेयरी के ब्रांड अमूल दूध के बाद अब सांची ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश के दूध उपभोक्ताओं पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने सांची के फुल क्रीम गोल्ड, स्टैंडर्ड, टोंड, डबल टोंड, चाह और चाय स्पेशल दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। यह कदम एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड से मंजूरी मिलने के बाद उठाया गया है। दुग्ध संघ की ओर से गुरुवार को इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया गया। सांची दूध की नई दरें 20 अगस्त से लागू होंगी। बता दें कि इससे पहले अमूल भी अपने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा चुका है। भोपाल दुग्ध संघ द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सांची फुल क्रीम दूध (गोल्ड) का आधा लीटर पैकेट 29 के बजाय अब 30 रुपए में मिलेगा। इसी तरह, एक लीटर पैकेट के दाम 57 से बढ़ाकर 59 रुपए कर दिए गए हैं। सांची का आधा लीटर स्टैंटर्ड दूध (शक्ति) 27 के बजाय अब 28 रुपए में मिलेगा, टोंड दूध (ताजा) के रेट 24 से बढ़ाकर 25 रुपए कर दिए गए हैं। डबल टोंड दूध (स्मार्ट) की कीमत 22 से बढ़ाकर 23 रुपए कर दी गई है। वहीं, चाय स्पेशल दूध का एक लीटर का पैकेट 47 के बजाय अब 49 रुपए में मिलेगा और चाह दूध की कीमत 52 रुपए से बढ़कर 54 रुपए हो गई है। दूध के दाम बढने से आम उपभोक्ताओं पर एक बार फिर महंगाई की मार पडने वाली है। उपभोक्ता पहले से ही हर क्षेत्र में महंगाई की मार से परेशान है।

MP Top Hindi News – 3

गोविंदा कल आएंगे भोपाल, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में लेंगे भाग


20 को भगत सिंह चौराहा करोंद में शाम सात बजे से है कार्यक्रम

भोपाल। 
राजधानी में जन्‍माष्‍टमी के अगले दिन 20 अगस्त को भगत सिंह चौराहा करोंद में शाम सात बजे एक मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा आ रहे हैं। यह आयोजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है। वहीं अटल पथ जवाहर चौक पर भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन 21 अगस्त को हो रहा है। इसमें पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया है। पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन करा रहे हैं। इसके अलावा कोलार, अवधपुरी सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर छोटे-छोटे मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कोरोना के कारण बीते दो सालों से मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हुआ था। इस बार कोरोना कम होने से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा कालोनियों में भी रहवासी समितियां मटकी फोड़ का आयोजन करेंगी। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। शुक्रवार को भी जन्‍माष्‍टमी के मौके पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं के आयोजन होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।उत्‍सव समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि बीते 17 वर्षों से जन्‍माष्‍टमी के मौके पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन का सिलसिला चल रहा है। इस बार भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्‍य आयोजन होगा।

MP Top Hindi News – 4

सहायक उपनिरीक्षक पर केस दर्ज, गिरफ्तारी भी होगी


व्यापारी से आईडी चालू करने के लिए 15 हजार की मांगी थी रिश्वत
भोपाल। प्रदेश की धार कृषि उपज मंडी के सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र रणदा द्वारा व्यापारी से खरीदी बिक्री की आईडी चालू करने रिश्वत मांगने पर उनके खिलाफ लोकायुक्त ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि सहायक उपनिरीक्षक की गिरफ्तारी भी होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार,सहायक उपनिरीक्षक ने मंडी के लाइसेंसधारी व्यापारी रोहित जैन से खरीदी बिक्री की आईडी चालू करने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार शाम आरोपित को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया। लेकिन आरोपित को इसकी भनक लग गई और वह निर्धारित स्थान व समय पर रिश्वत लेने नहीं पहुंचा। ऐसे में भी लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मंडी के सहायक उप निरीक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही इस मामले में उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल ने बताया कि मंडी के व्यापारी रोहित जैन ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। व्यापारी ने बताया था कि सहायक उप निरीक्षक महेंद्र रणदा उनसे 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। मंडी में खरीदी बिक्री के लिए एक ऑनलाइन सिस्टम की आईडी तैयार की जाती है। इसे सहायक उप निरीक्षक महेंद्र रणदा ने बंद कर दिया था। महेंद्र ने इसे फिर से चालू करने के लिए 5000 रुपये अपने लिए तथा मंडी सचिव के नाम पर 10 हजार रुपये और मांगे। इस शिकायत को बाकायदा दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद में बुधवार को मोबाइल पर रिकॉर्डिंग भी कर ली गई थी। बघेल ने बताया कि इस मामले में आरोपित को पकड़ने की पूरी योजना बना ली थी। फरियादी द्वारा लगातार उससे बातचीत की जा रही थी। इससे उसे भनक लग गई। परिणाम स्वरूप वह सतर्क हो गया और निर्धारित समय व स्थान पर रिश्वत लेने नहीं देने पहुंचा। इसके बावजूद हमने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसमें गिरफ्तारी भी की जाएगी। सहायक उपनिरीक्षक द्वारा आईडी चालू करने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।