सीएम का मंत्र- पांव में चक्कर, मुंह में शक्कर, सीने में आग और माथे पर बर्फ रखो

sadbhawnapaati
3 Min Read

एमपी में महापौर, पार्षदों का वेतन दोगुना, नई अवैध कॉलोनी बनाने वालों को होगी जेल

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने नगर निगम, नगर पालिका ओर नगर परिषदों के महापौर, पार्षदों के वेतन को दोगुना कर दिया है। राजधानी भोपाल में नवनिवार्चित जनप्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला सह सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सोमवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनको महत्वपूर्ण मंत्र भी दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए पार्षदों की जिम्मेदारी मेयर और अध्यक्ष से अधिक बड़ी है। मुख्यमंत्री-मंत्री आपके कारण ही अच्छा काम कर पाएंगे। इसलिए धैर्य व उत्साह से हमेशा भरे रहना।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को मंत्र देते हुए कहा कि पांव में चक्कर, मुंह में शक्कर, सीने में आगे और माथे पर बर्फ हो यही जनप्रतिनिधियों के लिए मंत्र हैं। इसका मतलब है कि सुबह लोगों से मिलिए। मुंह में शक्कर का अर्थ है कि कड़वा मत बोलो।

सीने में आगे का मतलब काम करने की तड़प और माथे पर बर्फ यानी दिमाग ठंड रखो। हमेशा विनम्र बनें रहना। हममें अहंकार आया तो जनता की नजर से उतरना शुरू हो जाता हैं। जनता हर चीज बारीकी से देखती हैं। यह पहली बात हैं।

सीएम ने कहा कि नई अवैध कॉलोनी को बिल्डर काटे तो उसे जेल भेज दो, लेकिन पुरानी जहां घर बनाकर लोग रह रहे हैं उसे वैध बना दो। सरल नियम प्रक्रिया बनाकर उन्हें वैध बनाने का काम करेंगे। सीएम ने कहा कि पहले बिल्डिंग परमिशन 30 दिन में मिलती थी। अब 15 दिन में मिलती हैं।

सीएम ने कहा कि एक कानून हमने बनाया है। पब्लिक सर्विस डिलीवरी गारंटी एक्ट। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जो अधिकारी निश्चित समय में अनुमति नहीं देगा, उसके खिलाफ जुर्माना हर दिन लगता जाएगा।

जो हर्जाने के रूप में उसे मिलेगा, जिसका काम देरी से हो रहा हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एक फैसला कर रहे हैं कि 31 दिसंबर 2020 तक शहरों में जो गरीब जहां रह रहा हैं। उसका पट्टा उसे दे दिया जाएगा। यहीं हम गांव में भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने सोन चिरैया मेला और विभागीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं राजस्व वसूली में उल्लेखनीय कार्य करने वाले निकायों को पुरस्कृत किया। प्रशिक्षण में मुख्यमंत्री अधोसंरचना, मुख्यमंत्री पेयजल, AMRUT 2.0, दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

Share This Article