Beauty Tips: Eyebrows को काली घनी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा कमाल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हमारे आइब्रों अहम किरदार निभाते हैं। लेकिन मौजूदा समय में अधिकतर लोगों की आईब्रो काफी पतली होती है जिन्हें घना करने के लिए पेंसिंल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू बेस्ट उपायों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपना कर आप अपनी आइब्रो के बालों की ग्रोथ बढ़ा सकती हैं। ऑलिव ऑइल रोज रात को सोने से पहले आइब्रो पर ऑलिव ऑइल लगाकर करीब 5 से 10 मिनट तक मसाज करें। इस तेल की मसॉज से आपकी आइब्रों की ग्रोथ बढ़ जाएगी। एलोवेरा जेल एलोवेरा में एलोइनिन नामक एक तत्व पाया जाता है जो बालों को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही इशमें पाए जाने वाले अन्य तत्व बालों को टूटने से रोकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल को भौहों में लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। कच्चा दूध एक चम्मच कच्चा दूध रुई की मदद से आइब्रो पर लगाएं। आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए और आइब्रों को काला और शाइनी बनाने के लिए दूध की मसाज करें।

नारियल तेल नारियल तेल में पाए जाने वाले फैटी एसिड बालों में पाए जाने वाले नैचुरल प्रोटीन को तोड़ने से बचाने का काम करते हैं। इसके साथ ही नारियल के तेल में विटामिन ई और आयरन पाया जाता है जो आइब्रो को घना करने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना सोने से पहले नारियल तेल को कॉटन में लगाकर आइब्रो में रख दें। इसके बाद दूसरे दिन हटाकर गुनगुने पानी से धो लें। प्याज का रस प्याज का रस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होता है। हर रोज दिन में एक बार प्याज का रस आईब्रो पर लगाने से ये जल्दी काली और घनी बनती हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
75 Comments