Press "Enter" to skip to content

Beauty Tips: जवां रहने के लिए अनार है बहुत फायदेमंद |

अब तक हम मानते आए थे कि अनार हमारी सेहत लिए काफी फायदेमंद है लेकिन एक रिसर्च से सामने आया है कि अनार ना केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि हमें जवान रखने में भी मददगार सबित होता है। इस रिसर्च से पता चला है कि अनार उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर आई झुर्रियां और अन्य बुढ़ापे के लक्षणों को पैदा करने वाले कारको पर असर करता है। अध्ययनकर्ताओं के अनुसार अनार के अंदर पाए एक मॉलीक्यूल पाया जाता है जो पेट के अंदर जाने के बाद घुलकर उन मसल्स को संरक्षित कर देता है जो उम्र बढ़ाने के कारक होते हैं। रिसर्च में बताया गया है कि जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारे सेल्स दोबारा से ऊर्जा पाने की कोशिश करते हैं।

ऐसा न होने पर वह सेल्स के अंदर माइटकान्ड्रीअन इकट्ठा होने लगते हैं। इसका असर हमारे टिश्यू और मसल्स में पड़ता है जो साल दर साल कमजोर होते जाते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों ने एक यूरोलिथिन-A नाम का मॉलीक्यूल खोजा है जो इस तरह के सेल्स को दोबारा ऊर्जा दे सकते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये मॉलीक्यूल बहुत बड़ी खोज है।वैज्ञानिकों ने दो साल के चूहे के ऊपर किया। जिसका असर यह देखा गया कि वह अपनी उम्र के कई चूहों से ज्यादा बेहतर था। हालांकि इस अनार में यह अलग से नहीं पाया जाता है। जब इस फल के तत्व हमारे अंदर जाते हैं तो माइक्रोब्स से मिलकर यूरोलिथिन-A का निर्माण करते हैं। अब इस मॉलीक्यूल का इस्तेमाल इंसानों के ऊपर किया जा रहा है।

Spread the love
More from Fashion / Style / Tattoo NewsMore posts in Fashion / Style / Tattoo News »

Be First to Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *