Press "Enter" to skip to content

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र होंगे भोपाल के सीपी, मकरंद देउस्कर को इंदौर की कमान

MP News in Hindi. मध्य प्रदेश शासन ने 16 मार्च को आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, गृह विभाग से जारी आदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है। तबादला सूची में 1991 से 2005 बैच के IPS अधिकारियों के नाम हैं।

तबादला सूची में पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ एडीजीपी  योगेश मुद्गल को एडीजीपी तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ एडीजीपी SISF जी अखेतो सेमा को एडीजीपी जेल पदस्थ किया है, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एडीजीपी योजना अनिल कुमार को एडीजीपी SISF पुलिस मुख्यालय बनाया है साथ ही एडीजीपी सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

IPS मकरंद देउस्कर को पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल से ट्रांसफर कर इसी जिम्मेदारी के साथ इंदौर पदस्थ किया गया है, विवेक शर्मा को एडीजीपी प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल से एडीजीपी योजना पुलिस मुख्यालय बनाया गया है, दीपिका सूरी को आईजी होशंगाबाद से आईजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

इसके अलावा प्रमोद वर्मा आईजी अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल को आईजी सागर जोन बनाया गया है, आईजी गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल अभय सिंह को आई जी भोपाल देहात बनाया गया है, IPS हरिनारायण चारी मिश्र को पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर से ट्रांसफर कर इसी जिम्मेदारी पर भोपाल भेजा गया है।

गृह विभाग ने आईजी सागर जोन अनुराग को आईजी गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया है, आईजी भोपाल देहात इरशाद वली को आईजी होशंगाबाद जोन बनाया है और आईजी रतलाम सुशांत सक्सेना को आईजी चंबल जोन भेजा है।

Spread the love
More from Madhya Pradesh NewsMore posts in Madhya Pradesh News »